VIDEO: 'वर्ल्ड कप में मुझसे ये सब मत पूछना, मैं जवाब नहीं दूंगा', आखिर क्यों रोहित को आया गुस्सा
World Cup 2023 Rohit Sharma gets angry: 5 सितंबर यानी मंगलवार को वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा की गई। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने कई सवालों के जवाब भी दिए। वर्ल्ड कप के लिए सिर्फ 15 खिलाड़ियों का ही चयन किया जाना था। ऐसे में कई खिलाड़ियों को इस टीम में जगह नहीं मिली। संजू सैमसन और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप की टीम में शामिल नहीं किया गया है।
संजू सैमसन को नहीं मिला मौका: एशिया कप में बतौर रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर संजू सैमसन का चयन टीम के लिए किया गया था। वर्ल्ड कप में संजू सैमसन भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि भारत के पास बहुत सारे टैलेंटेड खिलाड़ी मौजूद हैं। लेकिन हमें वर्ल्ड कप के लिए सिर्फ 15 खिलाड़ियों का चयन ही करना था और ऐसे में हमने बेस्ट खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित को आया गुस्सा: एक पत्रकार ने बाहर टीम के लिए बने माहौल को लेकर सवाल किया। जिस पर हिटमैन को गुस्सा आ गया। रोहित शर्मा ने कहा कि वर्ल्ड कप से समय पर मुझसे भारत में जब हम होंगे तो यह सवाल मत पूछना। तब ऐसे सवाल मत करना कि ये माहौल हो रहा या वो माहौल हो रहा है। क्योंकि, मैं इन सवालों के जवाब नहीं दूंगा। हमारा ध्यान कुछ और है। हमें अभी उस पर काम करने दें।
राहुल को लेकर उठे सवाल: केएल राहुल लंबे समय से क्रिकेट से दूर रहे हैं। एशिया कप के भी शुरुआती दो मुकाबलों में केएल राहुल टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे। वह अनफिट थे, हालांकि, सुपर फोर के दौरान होने वाले मैचों के लिए केएल राहुल टीम में वापसी कर चुके हैं। ऐसे में क्रिकेट के कई दिग्गजों का मानना है कि केएल राहुल का चयन करना वर्ल्ड कप के लिए ठीक नहीं रहा। केएल राहुल की जगह संजू सैमसन को टीम में शामिल किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications