IND vs NZ: क्या सेमीफाइनल में होगा भारतीय टीम में बदलाव? ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs NZ Playing 11 Predictions: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का काउंटडाउन चल रहा है। पिछले वर्ल्ड कप में भी दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल की जंग देखने को मिली थी। एक बार फिर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच नॉक आउट मुकाबला खेला जाना है।
जीतने वाली टीम फाइनल का सफर तय कर लेगी और पराजित होने वाली टीम को घर जाना होगा। भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक धाकड़ रहा है। लगातार 9 मैचों में जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है। अब तक सभी टीमों को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन सेमीफाइनल में अहम रहने वाला है।

ओपनर बल्लेबाज: टीम इंडिया के धमाकेदार ओपनर रोहित शर्मा 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। वह टीम इंडिया को तेज शुरुआत देते आए हैं। उनके अलावा शुभमन गिल ने भी कुछ मैचों पर धाकड़ फॉर्म दिखाई है। गिल और रोहित शर्मा टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज होंगे।
बल्लेबाज और ऑलराउंडर: टीम इंडिया के लिए विराट कोहली नम्बर तीन पर धाकड़ बैटिंग कर रहे हैं। वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह टॉप पर हैं। कोहली के बाद भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर आते हैं। अय्यर भी धाकड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके बाद खेलने वाले केएल राहुल का भी धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिला है। राहुल ने पिछले मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ शतक जड़ा था। सूर्यकुमार याद नम्बर छह पर खेलने के लिए हैं। बतौर ऑल राउंडर रविन्द्र जडेजा ने भी मौका मिलने पर बैटिंग में दमखम दिखाया है। गेंदबाजी में वह एक मैच में 5 विकेट भी ले चुके हैं।
गेंदबाज: गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए हर खिलाड़ी ने अपना 100 फीसदी देते हुए विपक्षी टीमों की बखिया उधेड़ी है। भारतीय टीम में बतौर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के अलावा मोहम्मद शमी हैं। स्पिन विभाग में कुलदीप यादव भी बखूबी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इस तरह टीम इंडिया में न्यूजीलैंड के खिलाफ कोई बदलाव नहीं होता दिख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications