IND vs AUS: युवराज सिंह ने दी टीम इंडिया को बड़ी सलाह, बोले फाइनल में ऐसा बिलकुल मत करना
Yuvraj Singh on Indian Team: भारत के पूर्व ऑल राउंडर और 2011 वर्ल्ड कप के हीरो युवराज सिंह का मानना है कि भारतीय टीम जिस तरह से खेलते हुए आई है, उसी क्षमता से खेलने पर ट्रॉफी उठाएगी। युवराज के अनुसार बिना किसी गलती के खेलने पर टीम इंडिया को हराना संभव नहीं है।
इस वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और कपंनी ने रास्ते में आई हर टीम को पटखनी दी है। भारत ने सेमीफाइनल सहित 10 मैचों में लगातार जीत दर्ज की है। युवी को भरोसा है कि भारतीय टीम फाइनल मैच में आने वाली बाधाओं को पार करने की क्षमता रखती है।

स्पोर्ट्स तक पर बातचीत के दौरान युवराज ने कहा कि इस वर्ल्ड कप में जिस तरह का ग्राफ रहा है, उसे देखते हुए मुझे नहीं लगता कि टीम इंडिया खराब खेलेगी। भारतीय टीम सिर्फ अपनी गलतियों के कारण ही हार सकती है। मैं समझता हूं कि आत्मविश्वास के मामले में टीम इंडिया अभी काफी ऊपर है।
युवी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया 2003 वर्ल्ड कप में काफी हावी थी। हम भी अच्छा खेलकर फाइनल में पहुंचे थे। ऑस्ट्रेलिया हम पर भी हावी रही। इस बार मैं समझता हूं कि भारतीय टीम हावी रही है। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को अपना बेस्ट क्रिकेट खेलना होगा। अन्यथा भारत के खिलाफ उनके पास कोई मौका नहीं होगा।
टी20 वर्ल्ड कप में छह छक्के लगातार जड़ने वाले युवराज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया प्रेशर को हैंडल करना जानती है। उन्होंने कई बार वर्ल्ड कप जीता है। सेमीफाइनल में स्टार्क और कमिंस ने उस समय बैटिंग में अच्छा किया, जब उनके मुख्य खिलाड़ी आउट हो गए थे। वे बड़े मैच इसलिय जीतते हैं क्योंकि उनके पास वह बड़े मैचों का अनुभव है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप फाइनल मैच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पीएम मोदी भी इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में जाएंगे। मुकाबला दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications