World Cup: राहुल द्रविड़ अकेले गए पहाड़ों के नज़ारे देखने, जानें टीम को जानबूझकर क्यों नहीं लेकर गये
Indian Team in Dharamsala: न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में भारतीय टीम ने धाकड़ जीत दर्ज की थी। इसके बाद टीम इंडिया दो दिनों की छुट्टी के लिए धर्मशाला में ही रुकी थी। वहां भारतीय टीम ने काफी मस्ती की है। टीम इंडिया ने प्राकृतिक वातावरण का आनन्द लेते हुए तस्वीरें भी पोस्ट की। कोच राहुल द्रविड़ भी साथ में थे।
सपोर्ट स्टाफ त्रियोंड ट्रेक के लिए गया था। इसका एक वीडियो भी बीसीसीआई ने शेयर किया है। कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि यहाँ का दृश्य काफी शानदार है लेकिन यहाँ आकर पहाड़ों पर चढ़ पाना एक बड़ी चुनौती है। दुर्भाग्य से खिलाड़ियों को लेकर नहीं आ पाए, जब फ्री होंगे तब उनको यहाँ का अनुभव जरुर मिलेगा।

गौरतलब है कि राहुल द्रविड़ और सपोर्ट स्टाफ ने ट्रेक का मजा उठाया, वहीँ भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों को झरनों में नहाने का आनन्द लिया। केएल राहुल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल अपर इसका फोटो भी पोस्ट किया था। राहुल के साथ कुछ और खिलाड़ी भी थे।
टीम इंडिया का अगला मैच लखनऊ में रविवार को होना है, ऐसे में टीम ने तरोताजा होते हुए सुंदर नजारों का आनन्द लिया। टीम इंडिया के प्रदर्शन वर्ल्ड कप में अब तक धाकड़ रहा है। भारतीय टीम ने अपना अभियान ऑस्ट्रेलिया को पराजित करने के साथ शुरू किया था। इसके बाद से अब तक टीम इंडिया लगातार पांच मैचों में जीत दर्ज करने में सफल रही है। न्यूजीलैंड को 20 सालों के बाद भारतीय टीम ने पराजित कर दिया।
लखनऊ में भारत को अपना अगला मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। इंग्लैंड का प्रदर्शन इस वर्ल्ड कप में ख़ास नहीं रहा है। अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लिश टीम को पराजित किया था। इससे पहले कीवी टीम के खिलाफ भी इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था।
भारतीय टीम के टॉप खिलाड़ी इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी फॉर्म में हैं। गेंदबाज भी अपना काम बखूबी करने में सफल रहे हैं। टीम इंडिया को हराना इंग्लैंड के लिए आसान काम नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications