VIDEO: रोहित शर्मा ने DRS लेते समय दी गाली, स्टंप माइक में कैद हुई आवाज, कमंटेटर की छूटी हंसी
India vs South Africa, 37th Match: कोलकाता के ईडन गार्डन में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 243 रन से जीत हासिल की। भारतीय टीम के लिए वनडे वर्ल्ड कप में लगातार आठवीं जीत है। भारतीय टीम 16 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में भारत की ये सबसे बड़ी जीत है। भारत ने टॉस जीत का पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 326 रन बनाए थे, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम महज 83 रनों पर ऑल आउट हो गई।
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से इस मुकाबले में कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बन सका। भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने शुरुआत बेहद शानदार किया। दक्षिण अफ्रीका के लिए वर्ल्ड कप में तीन शतक जड़ने वाले क्विंटन डी कॉक का बल्ला भी इस मैच में खामोश रहा। भारत की तरफ से सबसे अधिक विकेट रवींद्र जडेजा ने झटके। रविंद्र जडेजा ने इस मुकाबले में पांच विकेट लेने का काम किया।

रोहित ने लिया डीआएस: वर्ल्ड कप में युवराज सिंह के बाद 5 विकेट लेने वाले रवींद्र जडेजा दूसरे ऑलराउंडर बन गए हैं। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर काफी एग्रेसिव नजर आते हैं। रोहित शर्मा हमेशा खिलाड़ियों पर कुछ ना कुछ टिप्पणी करते रहते हैं। वही डीआरएस लेते समय वह खिलाड़ियों से बातचीत करते दिखाई पड़ते हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
स्टंप माइक में कैद हुई आवाज: हेनरिक क्लासेन को लेकर जब रविंद्र जडेजा ने अपील की तो अंपायर ने उसे नॉट आउट दिया। जिसके बाद रवींद्र जडेजा कप्तान रोहित के पास रिव्यू की मांग करने चले गए। रोहित शर्मा ने पहले तो केए राहुल और जडेजा दोनों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने यही तो एक बैट्समैन बचा है उसके बाद उन्होंने गाली दी जो स्टंप माइक में कैद हो गई।
कमंटेटर की छूटी हंसी: रोहित शर्मा की यह आवाज वहां मौजूद स्टंप माइक में कैद हो गई जिसे सुनकर कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर भी जोर-जोर से हंसने लगे। कमेंट्री कर रहे हैं हर्षा भोगले ने रोहित शर्मा को लेकर कुछ बातों का जिक्र भी किया। रिव्यू लेने के बाद यह फैसला भारत के हक में गया और हेनरिक क्लासेन को वापस पवेलियन लौटना पड़ा। सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रोहित शर्मा के इस वीडियो पर फैंस लगातार कॉमेंट्स कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications