IND vs NZ: 4 साल पुरानी बदले की आग में भस्म होगी न्यूजीलैंड! रोहित-कोहली लगाएंगे रनों का अंबार
India v New Zealand: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में खेले गए अब तक चार मुकाबलों में जीत हासिल की है। चार मैचों जीतने के बाद भारतीय टीम आठ अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर आ गई है। भारत का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से होना है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम 22 अक्टूबर को धर्मशाला में अपना पांचवां मैच खेलेगी।
न्यूजीलैंड से बदला का मौका: वर्ल्ड कप या फिर किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड भारत को टक्कर देता रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने 4 साल पहले साल 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच को गंवा दिया था। साल 2019 के सेमीफाइनल मैच हारने के बाद करोड़ों फैंस के दिल टूट गए थे। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रन आउट आज भी फैंस की आंखों को नाम कर देता है। भारतीय टीम की कोशिश न्यूजीलैंड से पुराना हिसाब चुकता करने की होगी।

रोहित का बल्ला मचाएगा हल्ला: कप्तान रोहित शर्मा इस वर्ल्ड कप में पुराने अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। रोहित शर्मा ने साल 2019 वनडे वर्ल्ड कप में पांच शतक जड़ा था। इस साल भी वह धमाकेदार फॉर्म से गुजर रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। इसके अलावा भी रोहित ने बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ भी टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाने में सफलता हासिल की थी। रोहित शर्मा अपने इस फॉर्म को न्यूजीलैंड के खिलाफ भी जारी रखना चाहेंगे।
किंग कोहली पर रहेगी नजर: विराट कोहली भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप में बेहद अहम खिलाड़ी हैं। किंग कोहली ने इस वर्ल्ड कप का आगाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार तरीके से किया था। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अकेले दम पर मुकाबला का रुख मोड़ दिया था। विराट कोहली वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अपनी इस फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे।
होगी जोरदार टक्कर: भारतीय टीम के बल्लेबाज मौजूदा समय में ज़बरदस्त फ़ॉर्म में हैं। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का भी प्रदर्शन अब तक दमदार रहा है। ऐसे में इन दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के बीच होने वाली टक्कर मजेदार होने की संभावना है। भारत और न्यूजीलैंड दोनों के पास मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने का मौका होगा।












Click it and Unblock the Notifications