World Cup 2023: सेमीफाइनल में रोहित-कोहली की खुद से होगी लड़ाई! वजह जान फैंस पकड़ लेंगे माथा
India vs New Zealand 1st Semi-Final: भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप के स्टेज मैचों को बड़े ही आसानी के साथ जीतने में कामयाबी हासिल की। लगातार 9 मैच जीत कर प्वाइंट्स टेबल में भारतीय टीम 18 अंकों के साथ पहले नंबर पर है। लेकिन भारतीय टीम की असली परीक्षा 15 नवंबर को होगी। भारत के सामने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की टीम होगी। पिछली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।
रोहित-कोहली ने बरसाएं रन: भारत के लिए इस वर्ल्ड कप में कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली बल्ले से लगातार रन बनाने का कारनामा कर रहे हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने भारत की तरफ से 500 से अधिक रन बनाने का काम किया है। इस वर्ल्ड कप में भारत पहली टीम है जिसके दो खिलाड़ियों ने 500 से अधिक का आंकड़ा छुआ है। विराट कोहली, रोहित शर्मा से सेमीफाइनल में भी बड़े रनों की उम्मीद होगी।

डराने वाले हैं आंकड़ें: रोहित शर्मा और विराट कोहली के सेमीफाइनल के आंकड़े डराने वाले हैं। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अब तक वनडे वर्ल्ड कप में दो बार सेमीफाइनल मुकाबलों में हिस्सा लिया है। लेकिन इन दोनों ही मुकाबले में वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में रोहित शर्मा 34 रन बनाकर आउट हो गए थे। जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में वह सिर्फ एक ही रन बना सके थे। ऐसे में रोहित शर्मा का औसत 17.50 का ही है।
कोहली ने भी किया है निराश: वहीं अब तक इस वर्ल्ड कप में 594 रन बनाने वाले विराट कोहली भी सेमीफाइनल में फ्लॉप ही रहे हैं। कोहली ने अब तक तीन वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हिस्सा लिया है। साल 2011, साल 2015 और 2019 इन तीनों ही मौके पर वह बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। साल 2011 में पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली सिर्फ 9 बन सके थे। साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक रन और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वह एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। ऐसे में उनका सेमीफाइनल का औसत 3.66 का रहा है।
रोहित-विराट को बनाने होंगे रन: भारतीय टीम उम्मीद कर रही होगी कि इस साल रोहित शर्मा और विराट कोहली सेमीफाइनल में बड़ा स्कोर बनाने का काम करें। इन दोनों ही बल्लेबाजों पर टीम काफी हद तक निर्भर है। ऐसे में अगर सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को बेहतर प्रदर्शन करना है तो रोहित शर्मा, विराट कोहली को रन बनाने होंगे।












Click it and Unblock the Notifications