IND vs AUS: 'अरे मालूम है सबको तू बस जल्दी....', फाइनल से पहले रोहित की प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो वायरल
Rohit Sharma Press Conference Highlights: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए आए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा अक्सर मजाकिया अंदाज में नजर आते रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले से पहले भी रोहित शर्मा ने कुछ ऐसा किया कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होने लगी।
जानिए रोहित ने क्या कहा: प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में आयोजित करने वाले एंकर ने वहां मौजूद मीडिया कर्मियों से कहा कि अब हमारे बीच रोहित आ चुके हैं। आप इनसे सवाल कर सकते हैं। इस पर रोहित शर्मा ने कहा अरे यार सबको पता है चलो जल्दी से प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू करते हैं। रोहित शर्मा की इस बात को सुनकर वहां मौजूद सभी मीडिया कर्मी जोर-जोर से हंसने लगे। सोशल मीडिया पर रोहित का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

फाइनल के लिए तैयार: रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कप्तान बनने के साथ ही इस दिन के लिए वह तैयार थे। उन्होंने टीम में हर किसी को अपना रोल दे रखा है और हर किसी के पास अपने काम को लेकर स्पष्टता मौजूद है। रोहित शर्मा ने कहा कि भारतीय टीम फाइनल मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है और वह अपना बेस्ट प्रदर्शन देने की पूरी कोशिश करेगी।
प्रेस कान्फ्रेंस के बीच में एक मीडिया कर्मी का फोन भी रिंग होने लगा। फोन रिंग होने से कप्तान रोहित शर्मा डिस्टर्ब हुए। उन्होंने बीच में ही कहा अरे यह फोन किसका रिंग हो रहा है बंद करो रे इसे। रोहित का यह अंदाज सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
कोच राहुल द्रविड़ को लेकर भी रोहित शर्मा ने कुछ बातों का जिक्र किया। रोहित शर्मा ने कहा कि राहुल द्रविड़ ने सभी खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की छूट दी है। यही वजह है कि खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करने में सफल हो सके हैं।












Click it and Unblock the Notifications