IND vs AUS Final: ट्रेविस हेड ने तोड़ा करोड़ों भारतीयों का दिल, एक बार फिर अधूरा रह गया वर्ल्ड कप जीतने का सपना

India vs Australia, Final Highlight: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को फाइनल मुकाबले में छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वनडे वर्ल्ड कप में लगातार 10 मैचों में जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाने वाली भारतीय टीम खिताबी मुकाबले को जीतने में नाकाम रही। भारत के इस हार के साथ ही देश भर में माहौल गमगीन है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी निराशा व्यक्त कर रहे हैं।

ट्रेविस हेड ने जड़ा शतक: ऑस्ट्रेलिया के लिए फाइनल मैच में ट्रेविस हेड ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 137 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में पहली दफा ऑल आउट हो गई। भारतीय खिलाड़ी 240 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। 241 रनों का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आसानी के साथ इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने उसके साथ ही छठी बार वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा जमाया।

India vs Australia 1

कहां हुई चूक: भारतीय टीम ने सबसे बड़ी गलती मैच के शुरुआत में ही कर दी थी। कप्तान रोहित शर्मा गलत समय पर आउट हुए और वहां से मैच पूरी तरह से बदल गया। ऑस्ट्रेलिया ने इसके बाद भारत को वापसी करने का मौका नहीं दिया और भारत मुकाबला गंवा बैठा।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नश लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+