World Cup 2023: न्‍यूजीलैंड के बल्‍लेबाज ने सरेआम की बेईमानी, लगा बॉल टेंपरिंग का आरोप, अब क्या होगा?

World Cup 2023, Henry Nicholl: वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की टीम ने लगभग सेमीफाइनल में अभी अपनी जगह पक्की कर ली है। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना भारतीय टीम से हो सकता है। इस बीच न्यूजीलैंड के खिलाड़ी हेनरी निकोल्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हेनरी निकोल्स पर मैच के दौरान बेईमानी करने का आरोप लगाया गया है।

बॉल टेंपरिंग की रिपोर्ट दर्ज: न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज हेनरी निकोल्स मौजूदा वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं है। हेनरी निकोल्स डोमेस्टिक फर्स्ट क्लास मैच में हिस्सा ले रहे हैं। डोमेस्टिक फर्स्ट क्लास मैच के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया कि उनके खिलाफ बॉल टेंपरिंग की रिपोर्ट दर्ज की गई। निकोल्स पर न्यूजीलैंड क्रिकेट के आचार संहिता को तोड़ने का आरोप लगाया गया है।

 Henry Nicholl 1

बीच मैच में की ये हरकत: कैंटरबरी और ऑकलैंड के बीच खेले गए प्‍लंकेट शील्‍ड मैच के दौरान हेनरी निकोल्स गेंद को अपने हेलमेट से रगड़ते हुए नजर आए। इसके बाद उन पर बॉल टेंपरिंग का आरोप लगाया गया। उसकी इस हरकत के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बयान जारी किया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि हेनरी निकोल्स पर हेगली ओवल में कैंटरबरी और ऑकलैंड के बीच प्‍लंकेट शील्‍ड मैच के दौरान संहिता के नियम 3.1 अनुच्छेद 1.15 के कथित उल्लंघन की रिपोर्ट की गई है।

जल्द हो सकती है कार्रवाई: हेनरी निकोल्स को लेकर अभी कार्रवाई की कोई तारीख सामने नहीं आई है। लेकिन यह न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी कभी भी इस तरह के मामलों में आमतौर पर फंसते हुए नजर नहीं आते हैं। एक तरफ जहां न्यूजीलैंड की टीम वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में लगभग अपनी जगह पक्की कर चुकी है तो वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड क्रिकेट में हुई इस तरह की विवादित घटना से खिलाड़ियों के मनोबल पर असर पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+