World Cup 2023: वर्ल्ड कप से बाहर रहने वाले खिलाड़ी ने मचाया कोहराम, जड़ दिया सबसे तेज शतक

World Cup 2023 Harry Brook: द हंड्रेड में अभी दुनियाभर के क्रिकेटर अपनी-अपनी टीमों के लिए धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इंग्लैंड धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक भी इस टूर्नामेंट में अपने बल्ले से दमखम दिखा रहे हैं। हैरी ब्रूक ने द हंड्रेड में सबसे तेज शतक जड़ने का कारनामा किया है। उन्होंने वेल्श फायर के खिलाफ महज 42 गेंद पर नाबाद 105 रन की पारी खेलकर इतिहास रचने का कारनामा किया।

वर्ल्ड कप से बाहर: हैरी ब्रूक को इंग्लैंड की वर्ल्ड कप टीम से बाहर रखा गया है। हैरी ब्रूक की जगह इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने बेन स्टोक्स की टीम में वापसी कराई है। बेन स्टोक्स ने वनडे फॉर्मेट संन्यास ले लिया था। लेकिन वर्ल्ड कप उन्हें टीम मैनजमेंट के द्वारा वापस बुलाया गया है। साल 2019 वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड की जीत में बेन स्टोक्स का बड़ा योगदान रहा था।

World Cup 2023 1

नॉर्दन सुपरचार्जर्स नहीं जीत सकी मैच: द हंड्रेड लीग के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने के बावजूद हैरी ब्रूक अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। नॉर्दन सुपरचार्जर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैरी ब्रूक की शतक के बदौलत 7 विकेट खोकर 158 रन बनाने का काम किया। वेल्श फायर 15 ओवर में ही दो विकेट खोकर आसानी से 8 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया।

आईपीएल में भी दिखाया था दम: द हंड्रेड से पहले पाकिस्तान सुपर लीग और आईपीएल में भी हैरी ब्रूक ने शतक जड़ने का कारनामा किया था। हैरी ब्रूक की इस दमदार फॉर्म को देखते हुए उन्हें वर्ल्ड कप टीम से बाहर किए जाने के फैसले को कई दिग्गज गलत बता रहे हैं। इंग्लैंड के कई पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि हैरी ब्रूक को वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की वनडे टीम में जगह मिलनी चाहिए थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+