IND vs AUS Final: कौन जीतेगा वर्ल्ड कप का गोल्डन बैट और बॉल? टीम इंडिया के दो धुरंधरों पर नजर

World Cup final 2023, India vs Australia: 19 नवंबर को होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मैच पर फैंस के निगाहें बनी हुई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर क्रिकेट के दिग्गजों ने भी नजर बना रखी है। आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। सेमीफाइनल मैच में जीत दर्ज करने के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों की कोशिश फाइनल में को भी अपने नाम करने की होगी।

40 लाख डॉलर का इनाम: फाइनल मुकाबला जीतने वाली टीम को आईसीसी की तरफ से वर्ल्ड कप का खिताब दिया जाएगा। वहीं 40 लाख डॉलर इनाम के रूप में राशि दी जाएगी। इसके अलावा सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को गोल्डन बैट और सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज को गोल्डन बॉल देकर सम्मानित किया जाएगा।

Virat Kohli 1

कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के बल्ले से इस वर्ल्ड कप में लगातार रन निकल रहे हैं। विराट कोहली ने अब तक 711 रन बनाए हैं। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। सचिन तेंदुलकर ने इससे पहले 673 रन बनाए थे। लेकिन विराट कोहली ने इस साल 10 मैचों में 711 रन बनाकर सचिन तेंदुलकर के उसे रिकॉर्ड को तोड़ने का काम किया है।

कौन जीतेगा वर्ल्ड कप का गोल्डन बैट और बॉल? वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के बाद विराट कोहली को गोल्डन बैट का अवार्ड दिया जाएगा। विराट कोहली के आसपास अभी कोई दूसरा बल्लेबाज दिखाई नहीं पड़ रहा है। ऐसे में विराट कोहली के नाम यह अवार्ड पक्का माना जा रहा है। वहीं भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के पास गोल्डन बॉल जीतने का सुनहरा मौका है। शमी ने अब तक 23 विकेट लिए हैं। हालांकि, मोहम्मद शमी से ठीक पीछे ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाजी एडम जैम्पा का नाम है। जैम्पा के नाम 22 विकेट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+