AFG vs PAK: 'दिल-दिल पाकिस्तान' बजा फिर भी हारे, अफगानिस्तान से हार पर पाकिस्तान का उड़ा मज़ाक
Afghanistan vs Pakistan: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराते हुए वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया। अफगान टीम ने पहली बार पाकिस्तान को एकदिवसीय क्रिकेट में हराया है। इस वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने इससे पहले इंग्लैंड को हराया था। अफगानिस्तान ने 8 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।
पहले खेलते हुए पाकिस्तानी टीम ने 7 विकेट पर 282 रनों की भागीदारी की। पाकिस्तान की टीम के लिए बाबर आज़म ने सबसे ज्यादा 74 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अब्दुल्लाह शफीक के बल्ले से भी अर्धशतक आया। पाकिस्तान की तरफ से रन कम बने और इसका क्रेडिट गेंदबाजों को जाता है। नूर अहमद ने 3 विकेट अफगानिस्तान के लिए झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए अफगानिस्तान की टीम ने धमाका कर दिया। टॉप चार बल्लेबाजों ने धाकड़ बैटिंग की। गुरबाज ने अर्धशतक जमाया और बाद में इब्राहिम जादरान ने धमाका करते हुए 87 रनों की पारी खेली। उनके बाद रहमत शाह ने अच्छी बैटिंग करते हुए फिफ्टी जड़ी।
रहमत शाह और शाहिदी ने टीम को जीत दिला दी। रहमत शाह ने नाबाद 77 रन बनाए और शाहिदी के बल्ले से भी 48 रनों की नाबाद पारी आई। इस तरह अफगानिस्तान ने 2 विकेट पर 286 रन बनाकर मैच जीत लिया। अफगानिस्तान की जीत और पाकिस्तान की हार के बाद सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं आई। पाकिस्तानी टीम का 'दिल-दिल पाकिस्तान' गाने के लिए भी मज़ाज बना।












Click it and Unblock the Notifications