वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड के लिए अच्छी खबर, वनडे टीम में आज हो सकती है बेन स्टोक्स की वापसी
World Cup 2023: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है। टूर्नामेंट के पहले मैच में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की भिड़ंत होगी। विश्व कप का यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएग। इस बीच इंग्लैंड की टीम में ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की वापसी की चर्चाएं हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड की ओर से आज, 16 अगस्त को बेन स्टोक्स की वनडे वापसी पर मोहर लगाई जा सकती है। हालांकि, उनकी वापसी पर अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है, वहीं इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद को भी उम्मीद है कि बेन स्टोक्स 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले वनडे विश्व कप 2023 में खेलने के लिए संन्यास से वापस आएंगे।

फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं था स्टोक्स का संन्यास
ब्रिटिश मीडिया में अफवाहें फैली हुई हैं कि इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान, जिन्होंने जुलाई 2022 में दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (वनडे) क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी, विश्व कप में खेलने के लिए लौट सकते हैं। पिछले साल स्टोक्स की संन्यास की घोषणा कई लोगों के लिए झटका थी। स्टोक्स ने केवल 105 मैच खेलने के बाद एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
उम्मीद है कि वह संन्यास से वापसी करेंगे- आदिल रशीद
इंग्लैंड की क्रिकेट टीम के अहम सदस्य आदिल रशीद ने द डेली मेल को बताया कि, 'हमने स्टोक्स के साथ दो विश्व कप जीते हैं, इसलिए हम निश्चित रूप से उनके साथ एक मजबूत टीम हैं।' उन्होंने आगे कहा कि, 'उम्मीद है कि वह संन्यास से वापसी करेंगे। वह मैच जीतने वाली मानसिकता, खासकर उन बड़े विश्व कप के क्षणों में, जैसा कि हमने पहले देखा है, यही कारण है कि वह इतने अच्छे हैं। उम्मीद है कि वह काफी फिट हैं और अपना मन बदलने का फैसला करेंगे।'
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को टीमों को 5 सितंबर तक विश्व कप टीम का चयन करने और 28 सितंबर तक अपनी टीम को अंतिम रूप देने की आवश्यकता है। स्टोक्स की संभावित वापसी से इंग्लैंड की टीम को काफी मजबूती मिल सकती है। अंतिम टीम में तीन ट्रैवलिंग रिजर्व के साथ 15 खिलाड़ी शामिल होंगे।
इंग्लैंड के लिए गेम-चेंजर होगी स्टोक्स की वापसी
स्टोक्स की वनडे क्रिकेट और विश्व कप चरण में संभावित वापसी निस्संदेह इंग्लैंड के लिए गेम-चेंजर होगी। उनका अनुभव, कौशल और मैच जीतने की मानसिकता इस दौरान टीम के बहुत काम आने वाली है। फिलहाल, हमें स्टोक्स की वापसी के ऐलान का इंतजार करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications