IND vs IRE: टी20 फॉर्मेट में जसप्रीत बुमराह बनेंगे 11वें भारतीय कप्तान, जानें अब तक कौन-कौन संभाल चुका है कमान

India vs Ireland T20I Series: भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के बाद अब अगली सीरीज आयरलैंड दौरे पर खेलनी है। 3 मैचों की इस सीरीज में आगामी एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। हालांकि, लगभग एक साल बाद फिट होकर लौटे जसप्रीत बुमराह को इस टी20 सीरीज में कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

टी20 क्रिकेट टीम के 11वें कप्तान होंगे बुमराह
18 अगस्त से शुरू होने वाली इस सीरीज के जरिए बुमराह अपनी मैच फिटनेस साबित करने की कोशिश करेंगे। इस टूर्नामेंट के साथ ही जसप्रीत बुमराह भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के 11वें कप्तान बनने जा रहे हैं। 17 साल पहले टीम इंडिया ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेला था, जिसमें वीरेंद्र सहवाग ने कप्तानी की थी।

jasprit bumrah

अब तक 10 खिलाड़ी संभाल चुके हैं कप्तानी की कमान
भारत की ओर से अब तक कुल 10 खिलाड़ी इस फॉर्मेट में कप्तानी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसमें महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा 72 मैचों में कप्तानी की है। टी20 फॉर्मेट में पहली बार कोई विशेषज्ञ गेंदबाज भारत के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी संभालता नजर आएगा।

धोनी के नेतृत्व में जीते सबसे ज्यादा मैच
भारत की ओर से अब तक जिन 10 खिलाड़ियों ने कप्तानी की जिम्मेदारी निभाई है, उनमें से धोनी के नेतृत्व में टीम ने सबसे ज्यादा 41 मैच जीते हैं। इसके अलावा टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 39, कोहली की कप्तानी में 30 और हार्दिक पंड्या की कप्तानी में 10 मैच जीते हैं।

ऋतुराज इस फॉर्मेट में बनेंगे 12वें कप्तान
इनके अलावा सुरेश रैना तीन मैच, अजिंक्य रहाणे दो मैच, शिखर धवन तीन मैच, ऋषभ पंत पांच मैच जबकि केएल राहुल ने भी 1 मैच में भारतीय टीम के लिए इस फॉर्मेट में कप्तानी की जिम्मेदारी निभाई है। वहीं, आगामी एशियाई खेलों में होने वाले टी20 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ संभालते नजर आएंगे, जो इस फॉर्मेट में भारत के 12वें कप्तान बनेंगे।

भारत के T20I कप्तान

  1. वीरेंद्र सहवाग
  2. एमएस धोनी
  3. सुरेश रैना
  4. अजिंक्य रहाणे
  5. विराट कोहली
  6. रोहित शर्मा
  7. शिखर धवन
  8. ऋषभ पंत
  9. हार्दिक पांड्या
  10. केएल राहुल

आयरलैंड दौरे पर इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर
आयरलैंड के खिलाफ 18 अगस्त से शुरू होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया के कई युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रहने वाली है। यशस्वी जयसवाल और तिलक वर्मा के अलावा चयनकर्ताओं की नजर रिंकू सिंह और जितेश शर्मा पर भी होगी। वहीं, बुमराह के अलावा लंबे समय बाद वापसी करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा की फिटनेस पर भी सबकी नजरें रहने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+