World Cup 2023: अगले तीन महीने तक कोई भी खिलाड़ी नहीं होगा अनफिट, BCCI ने निकाला अनोखा तरीका
World Cup 2023 BCCI program chart: अक्टूबर में शुरू होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर हर किसी की नजर है। भारत में इस साल वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है। इस लिहाज से भारतीय टीम पर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव भी रहने वाला है। लेकिन इससे पहले वर्ल्ड कप के लिए चयन होने वाले खिलाड़ियों पर भी सबकी निगाहें हैं। एशिया कप के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है, लेकिन वर्ल्ड कप के लिए अभी भी टीम की घोषमा बाकी है।
खिलाड़ियों को रहना होगा फिट: वर्ल्ड कप में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों का फिट रहना बेहद जरूरी है। पिछले कुछ समय में भारतीय टीम के कई खिलाड़ी चोटिल रहे हैं। केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत जैसे बड़े नाम लंबे समय तक चोट के कारण मैदान से बाहर रहे थे। ऐसे में अब बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के लिए एक नया प्लान तैयार किया है, जिसे उन्हें फॉलो करना होगा।

फिटनेस लेवल और मेडिकल टेस्ट: आने वाले तीन महीने भारतीय खिलाड़ियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बीसीसीआई इस टूर्नामेंट से पहले अपने खिलाड़ियों की फिटनेस पर खासा ख्याल रखने की योजना बना चुका है। जिन खिलाड़ियों ने हाल ही में आयरलैंड में सीरीज खेली है, उन्हें छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ियों को बीसीसीआई द्वारा दिए गए फिटनेस चार्ट को फॉलो करना होगा।
खिलाड़ियों को करना होगा यह काम: बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर मीडिया से कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड खिलाड़ियों की फिटनेस पर नजर बनाई हुई है। जारी चार्ट के मुताबिक खिलाड़ियों को 8 से 9 घंटे की गहरी नींद लेनी होगी। हर रोज जिम में कुछ समय बिताना होगा। इसके अलावा बीसीसीआई द्वारा प्रस्तावित किए गए डाइट प्लान को फॉलो करना होगा। भारत की वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने की दौड़ में शामिल 18 खिलाड़ियों को अलूर में फिटनेस लेवल और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।












Click it and Unblock the Notifications