PAK vs AFG: अफगानिस्तानी खिलाड़ी के साथ बाबर आजम ने की शर्मनाक हरकत, फैंस भी हुए हैरान

Pakistan vs Afghanistan, 22nd Match: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। पाकिस्तान ने टॉस जीतने पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ 282 रनों का स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान की तरफ से कप्तान बाबर आजम ने सबसे अधिक 74 रनों की पारी खेली।

पाकिस्तान के लिए जीत जरूरी: पाकिस्तान को अपने पिछले दोनों मुकाबले में एकतरफा हार मिली थी। 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी पाकिस्तान की टीम 62 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला गंवा बैठी थी। पाकिस्तान के लिए अफगानिस्तान को हारना भी आसान नहीं होगा।

pak vs afg 1

बाबर आजम ने की ऐसी हरकत: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान कप्तान बाबर आजम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, कप्तान बाबर आजम मैच के दौरान कुछ परेशानी में नजर आ रहे थे। रन लेते समय उनके जूते का फीता खुला गया था। जिसके बाद अफगानिस्तान के स्पिनर मोहम्मद नबी बाबर आजम की मदद करने के लिए आगे आए। लेकिन बाबर आजम ने तुरंत अपने गलब्स उतार कर फीते को बांधना शुरू कर दिया।

फैंस कर रहे आलोचना: बाबर आजम ने एक तरह से मोहम्मद नबी को अपने जूते का फीता बांधने के लिए न सिर्फ मना किया। बल्कि उनकी तरफ से अपना मुंह भी घूम लिया और पीठ सामने कर दी। जिसके बाद मोहम्मद नबी ने उनके पीठ पर हाथ मारते हुए आगे की तरफ निकल गए। सोशल मीडिया पर बाबर आजम की हरकत की आलोचना की जा रही है। फैंस बाबर आजम द्वारा किए गए इस व्यवहार से खुश नजर नहीं आ रहे हैं।

साउथ अफ्रीका से अगला मैच: अफगानिस्तान के बाद पाकिस्तान को अपना अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। पाकिस्तान की कोशिश अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल कर अपने प्वाइंट्स टेबल में अंकों को बढ़ाने की होगी। पाकिस्तान ने अब तक इस वर्ल्ड कप में चार मुकाबले खेले हैं जिनमें से दो में उन्हें जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा है। कप्तान बाबर आजम ने पिछले 4 में से दो मुकाबले में अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+