AUS vs PAK: पाकिस्तान की फील्डिंग पर फूटा शोएब अख्तर का गुस्सा, टीम को लगाई जमकर फटकार
Australia vs Pakistan Shoaib Akhtar: भारत से हार झेलने के बाद पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अगला वर्ल्ड का मुकाबला खेल रही है। पाकिस्तान की कोशिश इस मैच को जीतने की होगी। पाकिस्तान के कप्तान बाबा आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एक अलग ही रूप में मैदान में उतरे थे। बेंगलुरु के चिन्ना स्वामी स्टेडियम में डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।
छोड़ा आसान सा कैच: डेविड वॉर्नर को बेहद कम रनों पर ही आउट करने का मौका था। लेकिन पाकिस्तान ने इस मौके को गंवा दिया। शाहीन अफरीदी ने अपनी गेंद पर डेविड वार्नर को फंसा लिया था लेकिन अपना पहला मुकाबला खेल रहे उसामा मीर ने डेविड वॉर्नर का आसान सा कैच छोड़ दिया। जिसके बाद डेविड वार्नर ने 163 रनों की पारी खेलने का काम किया।

पाकिस्तान को 368 रन का लक्ष्य: ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 259 रनों की साझेदारी की। डेविड वॉर्नर और मिशेल मार्श दोनों ने ही पाकिस्तान के खिलाफ अपना शतक लगाया। पाकिस्तान ने हालांकि अंत के ओवर में जबरदस्त वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 367 रनों पर ही रोक दिया। एक समय लग रहा था ऑस्ट्रेलिया की टीम आसानी से 400 से अधिक रन बना लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
अख्तर का फूटा गुस्सा: पाकिस्तान के फील्डर्स ने इस मैच में निराशाजनक प्रदर्शन किया। उसामा मीर के अलावा बाबर आजम के हाथों से भी एक आसान सा कैच छूटा। जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने इसका भरपूर फायदा उठाया। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टीम की फील्डिंग पर चिंता जताया है। सोशल मीडिया पर एक ट्वीट करते हुए शोएब अख्तर ने कहा वैसे ही इस मैदान पर आउट करने के ज्यादा मौके नहीं मिल रहे हैं जो मौके मिल रहे हैं कम से कम उसे तो भुनाने की कोशिश कीजिए। आप इतना आसान कैच नहीं छोड़ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications