AUS vs PAK: 'मैं झूकेगा नहीं', पुष्पा स्टाइल में वॉर्नर ने मनाया शतक का जश्न, देखें वीडियो
Australia vs Pakistan David Warner: वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। ऑस्ट्रेलिया को अपने पहले मैच में भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों का फॉर्म इस वर्ल्ड कप में उसे तरीके से देखने को नहीं मिला जिसके लिए वह जाने जाते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए जीत जरूरी है। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले तीन मुकाबले में सिर्फ एक में ही जीत हासिल की है।
ऑस्ट्रेलिया को मिली थी हार: ऑस्ट्रेलिया को भारत के अलावा साउथ अफ्रीका से भी हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में दमदार शुरूआत की। ऑस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और मिचेल मार्श ने शानदार शतक जमाने में कामयाबी हासिल की। पाकिस्तान के गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को शुरुआती ओवरों में आउट करने में सफल नहीं हो सके।

पाकिस्तान के खिलाफ चलता है वॉर्नर का बल्ला: शुरुआती 33 ओवर तक और पाकिस्तान की तरफ से कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं ले सका था। 34वें ओवर में शाहिन शाह अफरीदी ने दो विकेट लेकर पाकिस्तान को कुछ हद तक मैच में वापसी कराई। पाकिस्तान के खिलाफ डेविड वॉर्नर का वनडे का रिकॉर्ड बेहद अच्छा है। डेविड वार्नर ने इस रिकार्ड को इस मुकाबले में भी कायम रखा है।
वॉर्नर ने मनाया शतक का जश्न: डेविड वार्नर ने शतक जमाने के साथ ही मैदान पर जमकर इसका जश्न मनाया। डेविड वार्नर ने दोनों पैर को हवा में उछालकर खुशी का इजहार करते हुए नजर आए। शतक लगने के बाद डेविड वार्नर ने फिल्म स्टाइल में जश्न मनाया। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का एक पॉपुलर डायलॉग है मैं झुकेगा नहीं तो डेविड वार्नर ने इसी तरीके से इस शतक को बनाने के बाद किया।
A #Pushpa trademark by #DavidWarner
This is called the soft power of the #India and #Indian film industry #AUSvsPAK #HarisRauf #ShadabKhan #PakistanCricketTeam #ICCWorldCup2023 #UsamaMir #ICCCricketWorldCup #Pushpa #Pakistan pic.twitter.com/T871LbtdLz
— #UnknownUntitled (@ByeViralMind) October 20, 2023
@davidwarner31 well played with pushpa raj style😂#PAKvsAUS #INDvsBAN #GOAT𓃵 pic.twitter.com/pRVsJuvF7y
— Ahmed Manzar (@Ahmed__Manzar) October 20, 2023
A Pushpa trademark by David Warner after reaching the century 🔥🔥 at Chinnasaamy #AUSvsPAK pic.twitter.com/7HJ3lyBzOa
— DRONA (@kajudgreat) October 20, 2023












Click it and Unblock the Notifications