PAK vs AFG: अफगानिस्तान के लिए कौन होगा मैच विनर? इन खिलाड़ियों में पाकिस्तान को हराने का दम
Pakistan vs Afghanistan, 22nd Match: पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम को जीत के लिए 283 रनों की जरूरत है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने सात विकेट खोकर 282 रन बनाने में सफलता हासिल की। पाकिस्तान की तरफ से कप्तान बाबर आजम ने अपना फॉर्म दिखाया। बाबर ने टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने का काम किया।
बाबर ने खेली कप्तानी पारी: बाबर आजम ने 92 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। बाबर आजम के अलावा अब्दुल्ला शफीक के बल्ले से भी रन निकले। उन्होंने 75 गेंद में 58 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान शफीक मे पांच चौके और दो छक्के लगाए। शादाब खान और इफ्तिखार अहमद ने 40-40 रनों का योगदान दिया। इफ्तिखार अहमद ने महज 27 गेंदों में 40 रन बनाए।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर: अफगानिस्तान को अगर इस लक्ष्य को हासिल करना है तो रहमानुल्लाह गुरबाज के बल्ले से रन निकलना बेहद जरूरी है। रहमानुल्लाह गुरबाज अफगानिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज हैं। रहमानुल्लाह गुरबाज के अलावा इब्राहिम जादरान, रहमत शाह और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी से भी टीम को रनों की उम्मीद होगी। दूसरी तरफ पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी और हसन अली टीम को अच्छी शुरुआत देना चाहेंगे।
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, नूर अहमद।
पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, उसामा मीर, शाहीन अफरीदी, हसन अली, हारिस रऊफ।












Click it and Unblock the Notifications