Women's T20 World Cup बाहर हो चुकी है भारतीय टीम? क्या है सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण
India Women vs Australia Women, 18th Match: महिला टी20 विश्व कप 2024 में एक रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम को रविवार 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के 152 रनों के स्कोर का पीछा करने के प्रयास में भारत के 9 रन से पिछड़ गई और मुकाबला हार गई। भारतीय टीम अपने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना सकी।
भारत को 9 रनों से मिली हार
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कुल 151/8 रन बनाए। भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवरों में 142/9 रन ही बना सकी। मैच में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्रेस हैरिस, एलिस पेरी और ताहलिया मैकग्राथ ने बल्ले से महत्वपूर्ण अहम दिया और क्रमशः 40, 32 और 32 रन बनाए। रेणुका सिंह और दीप्ति शर्मा की अगुआई में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण ने 2-2 विकेट लिए और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी लाइन-अप को कुछ हद तक रोके रखा।

हरमनप्रीत कौर ने जड़ा अर्धशतक
भारतीय टीम की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 47 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 54 रन की आक्रामक पारी खेली और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपना 14वां अर्धशतक बनाया। इस प्रदर्शन के साथ वह टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक (4) लगाने वाली खिलाड़ी भी बन गईं। उन्होंने सूजी बेट्स और हेली मैथ्यूज को पीछे छोड़ दिया। हालांकि, उनका अकेला संघर्ष भारत को जीत दिलाने के लिए नाकाफी था।
पाकिस्तान के भरोसे भारतीय टीम
भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना अब अधर में लटक गई है। टीम का भाग्य पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के हाथों में है, जिन्हें अपने अंतिम लीग मैच में न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम को हराना होगा या कम से कम उसे कड़ी चुनौती देनी होगी। भारत की न्यूजीलैंड से मिली हार के कारण यह समस्या उभरी है।
हालांकि, अगर पाकिस्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत जाता है, तो तीनों टीमें बराबरी पर होंगी, जिससे नेट रन रेट के आधार पर फैसला होगा। वहीं अगर न्यूजीलैंड मैच को जीतने में कामयाब होती है तो ऐसे में भारत वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी। भारत वर्तमान में +0.322 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि न्यूज़ीलैंड +0.282 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है।












Click it and Unblock the Notifications