Asia Cup schedule: एशिया कप के लिए शेड्यूल का ऐलान, 19 जुलाई को भारत-पाकिस्तान के बीच होगी जोरदार टक्कर
Women's T20 Asia Cup schedule: 19 जुलाई से श्रीलंका में महिला एशिया कप (Women's Asia Cup 2024) का आयोजन किया जाना है। एशिया कप 2024 में भारतीय महिला टीम अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच 19 जुलाई को खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच भारतीय समयनुसार यह मुकाबला शाम के सात बजे से शुरू होगा। बता दें कि टूर्नामेंट के सभी मुकाबला श्रीलंका के दांबुला स्टेडियम में खेले जाएंगे।
इतने टीमें ले रही हैं हिस्सा
एशिया कप 2024 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेने वाली है। जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत के साथ पाकिस्तान यूएई और नेपाल की टीम शामिल है। वहीं ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका और थाईलैंड की टीमें मोजूद है। एशिया कप का फाइनल मुकाबला 28 जुलाई को खेला जाएगा। भारतीय टीम का दबदबा एशिया कप में रहा है और भारतीय टीम एक बार फिर अपना दमखम दिखाने को बेताब होगी।

भारत का रहा है दबदबा
महिला एशिया कप में भारतीय टीम ने सबसे अधिक 7 बार खिताब पर कब्जा जमाया है। अब तक इस टूर्नामेंट में कुल आठ सीजन खेले गए हैं। जिनमें से सात बार भारतीय टीम में बाजी मारी है। साल 2018 में बांग्लादेश ने एशिया कप जीता था। बांग्लादेश ने फाइनल में भारतीय टीम को तीन विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम से एक बार फिर से ट्रॉफी को अपने नाम करने की उम्मीद होगी।
महिला एशिया कप 2024 का फुल शेड्यूल:
19 जुलाई- यूएई बनाम नेपाल
19 जुलाई- भारत बनाम पाकिस्तान
20 जुलाई- मलेशिया बनाम थाईलैंड
20 जुलाई- श्रीलंका बनाम बांग्लादेश
21 जुलाई- भारत बनाम यूएई
21 जुलाई- पाकिस्तान बनाम नेपाल
22 जुलाई- श्रीलंका बनाम मलेशिया
22 जुलाई- बांग्लादेश बनाम थाईलैंड
23 जुलाई- पाकिस्तान बनाम यूएई
23 जुलाई- भारत बनाम नेपाल
24 जुलाई- बांग्लादेश बनाम मलेशिया
24 जुलाई- श्रीलंका बनाम थाईलैंड
26 जुलाई- सेमीफाइनल- 1
26 जुलाई- सेमीफाइनल- 2
28 जुलाई- फाइनल












Click it and Unblock the Notifications