भारतीय टीम ने किया धमाकेदार प्रदर्शन, बांग्लादेश को फाइनल में हराकर जीता एशिया कप

Women's Emerging Teams Asia Cup: ग्लादेश को पराजित करते हुए खिताबी जीत दर्ज कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 127 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी में खेलते हुए बांग्लादेश की टीम 96 के स्कोर पर आउट हो गई।

भारतीय टीम के लिए कनिका आहूजा और वृंदा दिनेश ने शानदार बल्लेबाजी की। भारतीय टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए लेकिन बल्लेबाजों ने रन गति में कमी नहीं आने दी। इससे बांग्लादेश की टीम दबाव बनाने में नाकाम रही।

indian women team

टॉस जीतकर पहले खेलते हुए भारतीय टीम के लिए वृंदा ने 36 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कनिका के बल्ले से 30 रनों की पारी देखने को मिली। अन्य बल्लेबाजों में उमा छेत्री ने 22 रनों का योगदान किया। इस तरह भारतीय टीम ने एक चुनौतीपूर्ण स्कोर हासिल कर लिया। बांग्लादेश के लिए नाहिदा और सुल्ताना ने 2-2 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए बांग्लादेश ने शुरुआत से ही विकेट गंवाए। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहने से दबाव बढ़ता गया। नाहिदा अख्तर के बल्ले से सबसे ज्यादा रन आए। बीच में बारिश का खलल भी देखने को मिला लेकिन यह ज्यादा देर तक नहीं रहा।

अंतिम तीन ओवर में बांग्लादेश को जीतने के लिए 43 रनों की दरकार थी। चार गेंद पहले ही पूरी टीम 96 के कुल स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गई। इस तरह भारतीय टीम ने 31 रनों से मैच जीतकर खिताब हासिल कर लिया। भारत के लिए श्रेयांका पाटिल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। मन्नत कश्यप ने 3 विकेट अपने नाम किये। कनिका आहूजा को भी दो विकेट मिले।

टूर्नामेंट के ज्यादातर मैच बारिश के कारण धुल गए। भारतीय टीम एक मैच खेलकर फाइनल में आ गई। अन्य दो मैच बारिश की भेंट चढ़ गए थे। इस तरह बाकी टीमों के मैचों में भी बारिश का पूरा प्रभाव देखने को मिला। बारिश के कारण टूर्नामेंट का मज़ा खराब हो गया। आठ मैचों में एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+