भारतीय टीम महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची, अहम मैच में आयरलैंड को हराया

भारतीय टीम के लिए यह मैच करो या मरो वाला था, टीम इंडिया ने बल्लेबाजी में दमखम दिखाया और गेंदबाजी में भी अच्छी शुरुआत की।

Indian women team

Women's T20 World Cup 2023: महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में जगह हासिल कर ली। आयरलैंड के खिलाफ हुए मैच में टीम इंडिया ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 रनों से जीत दर्ज कर ली। पहले खेलते हुए भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए आयरलैंड ने 8.2 ओवर में 2 विकेट पर 54 रन बनाए और बारिश से खेल रोकना पड़ा। इसके बाद भारत को डकवर्थ लुईस नियम से विजेता घोषित कर दिया गया।

टॉस भारतीय टीम ने जीता

टॉस जीतकर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। यह फैसला सही साबित हुआ। भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 62 रनों की भागीदारी की। इस दौरान शेफाली 29 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गईं। उनके बाद हरमनप्रीत कौर 12 और ऋचा घोष बिना खाता खोले आउट हो गईं। हालांकि स्मृति मंधाना एक छोर पर टिककर खड़ी रहीं।

स्मृति मंधाना ने खेली करियर की बेस्ट पारी

स्मृति मंधाना ने शुरू से ही तूफानी अंदाज दिखाया। उन्होंने मौका मिलने पर हवाई शॉट भी जड़े। तूफानी अंदाज में खेलते हुए मंधाना ने फिफ्टी जड़ने के बाद शतक की तरफ कदम बढ़ाए थे लेकिन वह 56 गेंदों का सामना कर 87 रन बनाकर आउट हो गईं। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह उनका सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले उनका उच्चतम स्कोर 86 रन था। जेमिमा रोड्रिग्स ने 19 रन बनाए और टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 155 रनों का स्कोर हासिल किया। आयरलैंड के लिए लॉरा डेलानी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किये।

बारिश के बाद भारत की जीत

जवाब में खेलते हुए आयरलैंड ने एमी हंटर का विकेट गंवाया। वह 1 रन बनाकर आउट हुईं। उनके बाद प्रिंडरगास्ट भी बिना खाता खोले चलती बनीं। यहां से गैबी लुईस ने नाबाद 32 और डेलानी ने नाबाद 17 रन बनाए। बारिश के बाद खेल फिर से शुरू करना संभव नहीं हुआ। टीम इंडिया डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से 5 रन आगे थी और उनको विजेता घोषित किया गया। भारतीय टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+