भारतीय टीम की धमाकेदार शुरुआत, महिला टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में पाकिस्तान को हराया

भारतीय टीम ने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की, टीम इंडिया के लिए जेमिमा रोड्रिग्स ने धाकड़ बैटिंग की और फिफ्टी जड़ी।

IND vs PAK

Women's T20 World Cup 2023: महिला टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही मुकाबले में भारतीय टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज की। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का मैच हमेशा एक बड़ी स्पर्धा माना जाता है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी महिलाओं ने 4 विकेट के नुकसान पर 149 रनों का स्कोर हासिल किया। जवाबी पारी में खेलते हुए भारतीय टीम ने 19वें ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष ने धाकड़ बैटिंग की।

मारूफ ने जड़ा पाकिस्तान के लिए अर्धशतक

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने ओपनर जावेरिया खान का विकेट गंवाया। वह 8 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। उनके बाद मुनीबा अली को राधा यादव ने 12 के निजी स्कोर पर चलता किया। निदा डार बिना खाता खोले आउट हो गईं और पाकिस्तान का स्कोर 3 विकेट पर 43 रन हो गया। सिलसला यहीं नहीं रुका और अमीन 11 रन बनाकर आउट हो गईं। मुश्किल स्थिति में कप्तान बिस्माह मारूफ ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और उनका साथ आयशा नसीम ने दिया। दोनों ने पाकिस्तान का स्कोर 4 विकेट पर 149 तक पहुंचा दिया। मारूफ ने 55 गेंदों में नाबद 68 रन बनाए। आयशा ने 25 गेंदों का सामना कर नाबाद 43 रनों की पारी खेली। भारत के लिए राधा यादव ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके।

रोड्रिग्स ने खेली भारत के लिए तूफानी पारी

जवाब में खेलते हुए भारत ने सबसे पहले यास्तिका भाटिया का विकेट गंवाया। वह 17 रन बनाकर आउट हुईं। शेफाली वर्मा 25 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुईं। कुछ देर बार हरमनप्रीत कौर भी 16 रन के निजी स्कोर पर चलती बनीं। हालांकि दूसरे छोर पर जेमिमा रोड्रिग्स ने टिककर बल्लेबाजी की और रन भी बनाए। ऋचा घोष ने उनका अंतिम ओवरों में बखूबी साथ निभाया। रोड्रिग्स ने 38 गेंदों में नाबद 53 और घोष ने 20 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए। भारत ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 151 रन बनाकर मैच जीत लिया। नाशरा संधू ने पाकिस्तान के लिए 2 विकेट झटके।

दोनों टीमों की ऐसी थी प्लेइंग इलेवन

भारत: शैफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह

पाकिस्तान: जावेरिया खान, मुनीबा अली (विकेटकीपर), बिस्माह मारूफ (कप्तान), निदा डार, सिदरा अमीन, आलिया रियाज, आयशा नसीम, फातिमा सना, ऐमन अनवर, नशरा संधू और सादिया इकबाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+