जीता हुआ मैच हारकर भारत महिला टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने जल्दी तीन विकेट गंवा दिए थे, इसके बाद हरमनप्रीत और रोड्रिग्स ने तूफानी बल्लेबाजी की।

IND vs AUS

Women's T20 World Cup 2023: भारतीय टीम और फैन्स का एक बार फिर से सपना टूट गया। महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के सामने 5 रन की करीबी हार का सामना करना पड़ा। पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 172 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए भारतीय टीम 8 विकेट पर 167 तक पहुंच पाई। अंतिम ओवर में भारत को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे, ये रन नहीं बन पाए।

ऑस्ट्रेलिया ने बनाया चुनौतीपूर्ण स्कोर

ऑस्ट्रेलिया ने बनाया चुनौतीपूर्ण स्कोर

टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओपनर बेथ मूनी और हिली ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। इसके बाद हिली को राधा यादव ने 25 के निजी स्कोर पर चलता किया। मूनी ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 37 गेंदों में 54 रन बनाए और शिखा पांडे की गेंद पर आउट हुईं। मेग लेनिंग ने 34 गेंद में नाबद 49 रन बनाए। गार्डनर ने 31 रन बनाए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 172 का स्कोर खड़ा किया। शिखा पांडे ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके।

हरमनप्रीत-रोड्रिग्स की पारियां गई बेकार

हरमनप्रीत-रोड्रिग्स की पारियां गई बेकार

जवाबी पारी में खेलते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम इंडिया ने शेफाली वर्मा, मंधाना और यास्तिका भाटिया के विकेट जल्दी गंवा दिए। तीनों ने क्रमशः 9, 2 और 4 रन बनाए। कुल 28 रन पर 3 विकेट गिर गए। यहाँ से रोड्रिग्स और हरमनप्रीत ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में स्कोर 93 तक पहुंचा दिया। इस बीच रोड्रिग्स 24 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हो गईं। यहां से हरमनप्रीत कौर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी जड़ी लेकिन रन लेते समय बल्ला क्रीज से पहले अटक गया और ड्रैग नहीं होने से वह रन आउट हो गईं। इस तरह आउट होना दुर्भाग्यपूर्ण था। वह 34 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद टीम इंडिया की स्थिति खराब हो गई और विकेट भी गिरे। दीप्ति शर्मा 17 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहीं। अंतिम ओवर में भारत को 16 रन चाहिए थे लेकिन टीम इंडिया 8 विकेट पर 167 रन तक पहुँच पाई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 5 रन से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। गार्डनर और ब्राउन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2-2 विकेट झटके।

दोनों टीमों की ऐसी थी प्लेइंग इलेवन

दोनों टीमों की ऐसी थी प्लेइंग इलेवन

भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, रिचा घोष (विकेटकीपर), यस्तिका भाटिया, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, राधा यादव और रेणुका सिंह।

ऑस्ट्रेलिया: मेग लेनिंग (कप्तान), एलिसा हीली, बेथ मूनी, एलीस पेरी, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा, ग्रेस हैरिस, मीगन शट, जैस जोनासेन, डार्सी ब्राउन और जॉर्जिया वेयरहम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+