ऑस्ट्रेलियाई सुपरस्टार एलिसा पेरी ने भी लगाया रंग, भारत में टीम के साथियों संग खूब खेली होली

एलिस पेरी इस समय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम का हिस्सा हैं जो महिला प्रीमियर लीग में भाग ले रही है। स्टार ऑलराउंडर ने टीम के साथियों के साथ कुछ ऐसे होली को सेलिब्रेट किया।

Women Premier League 2023

भारत आज होली के रंग में नहाया हुआ है। उत्तर भारत में खासतौर पर ये त्यौहार पूरे जोश के साथ खेला जाता है और जब से दुनिया ग्लोबलाइजेशन और सूचना क्रांति के युग में एक गांव के तौर पर सिमटकर रह गई है तबसे इस त्यौहार की रंगीनियत दुनिया को भी रंगीन कर रही है। फिलहाल देश में वूमेन प्रीमियर लीग खेला जा रहा है और ये प्लेटफॉर्म होली पर दुनिया भर के क्रिकेट खिलाड़ियों को एक साथ लाया। इस दौरान 'रंगों का त्योहार' ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिसा पेरी के सिर चढ़कर भी बोला। (Photo- Twitter)

महत्वपूर्ण और जीवंत त्योहार है होली

इस महत्वपूर्ण और जीवंत त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत और वसंत ऋतु के आगमन का स्वागत करने के लिए मनाया जाता है। डब्ल्यूपीएल ने इस मौके पर दुनिया के खिलाड़ियों को एक दूसरे की कल्चर को साझा करने का मौका दे दिया। जाहिर है होली के जश्न में शामिल होने वाले भारतीय और विदेशी क्रिकेट सितारों में ऑस्ट्रेलियाई सुपरस्टार एलिसे पेरी भी थीं जो एक समय दुनिया की सबसे लोकप्रिय महिला क्रिकेटर थीं। उनको महिला क्रिकेट में बेस्ट ऑलराउंडर भी माना जाता था।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की होली

पेरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) टीम का एक हिस्सा है और उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मुंबई में RCB टीम होटल में आयोजित समारोह से एक तस्वीर साझा की। इस दौरान पेरी की टीम के साथी मेगन शट्ट और सोफी डिवाइन भी दिखाई दीं। पेरी ने ट्वीट किया-

"भारत में सभी को होली की शुभकामनाएं! "

दो बार बालों को धोकर भी ये रंग उतरा नहीं

दो बार बालों को धोकर भी ये रंग उतरा नहीं

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने होली मनाने के दौरान रंगे अपने बालों को दिखाते हुए मजाक में कहा कि दो बार बालों को धोकर भी ये रंग उतरा नहीं। कहीं ये परमानेंट तो नहीं हैं।

वैसे RCB टीम की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही। फैंस को जैसी उम्मीद थी उससे कमतर प्रदर्शन करते हुए स्मृति मंधाना की टीम ने अपने WPL 2023 अभियान के पहले दो मैचों में हार का सामना किया। इसके बावजूद, पेरी और अन्य RCB खिलाड़ियों ने होली के उत्सव का आनंद लिया। इसने उनको इस समय में टीम भावना बनाने में मदद की होगी।

Recommended Video

    WPL 2023: Delhi Capitals vs UP Warriors, Meg Lanning ने खेली तूफानी पारी | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+