Ashes 2023: एशेज में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल जंग, ऐसे देखें लाइव, जानें संभावित प्लेइंग 11

England Women vs Australia Women, 3rd ODI: महिला एशेज में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला तीसरा और अंतिम मुकाबला खेला जाना है। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। इस मैच को जीतने वाली टीम वनडे सीरीज अपने नाम कर लेगी। इससे पहले एशेज टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम जीतने में सफल रही थी। जबकि टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड ने बाजी मारी थी।

बराबरी की टक्कर: दोनों देशों के बीच एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बाजी मारी थी। वहीं, टेस्ट मैच हारने के बाद इंग्लैंड की टीम ने टी-20 में वापसी की। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 के अंतर से हरा दिया। वनडे सीरीज में अब तक खेले गए दोनों मुकाबलों मे दोनों टीमों ने एक-एक जीत हासिल की है। ऐसे में मंगलवार यानी 18 जुलाई को जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमा लेगी।

Women Ashes 2023

जानिए कैसा रहेगा मौसम: इस मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना 17 प्रतिशत है। ऐसे में फैंस को पूरे 50-50 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है। कूपर एसोसिएट्स काउंटी ग्राउंड की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है। हालांकि, नई गेंद से यहां तेज गेंदबाजों को कुछ मूवमेंट मिल सकता है और स्पिनरों को भी कुछ टर्न मिल सकता है।

ऐसे देख सकते हैं लाइव: इंग्लैंड महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच होने वाले एशेज सीरीज के तीसरे वनडे मैच को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क द्वारा प्रसारित किया जाएगा। भारत में Sony Sports Ten 5 SD/HD चैनलों पर मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा भारतीय फैंस एशेज की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर भी आसानी से देख सकते हैं।

इंग्लैंड महिला संभावित प्लेइंग इलेवन: टैमी ब्यूमोंट, सोफिया डंकले, हीथर नाइट (कप्तान), नेट साइवर-ब्रंट, डेनिएल व्याट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), डेनिएल गिब्सन/ऐलिस कैप्सी, सोफी एक्लेस्टोन, चार्लोट डीन, केट क्रॉस, लॉरेन फाइलर/ लॉरेन बेल।

ऑस्ट्रेलिया महिला संभावित प्लेइंग इलेवन: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फोबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एलिसे पेरी, एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, जेस जोनासेन, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+