मुझसे शादी करोगी? हसीन जहां को मिला शादी का ऑफ़र, किसने किया खुलकर प्यार का इजहार

Hasin Jahan: मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराती रहती हैं। शमी से अनबन के बाद अलग रह रही हसीन जहां सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। घर में अपनी बेटी के साथ रहने वाली हसीन जहां ने हाल ही में कुछ बड़े आरोप सौरव गांगुली पर जड़े थे।

हसीन जहां ने आरोप लगाते हुए कहा था कि सौरव गांगुली ने मेरे दुश्मन का हौसला बढ़ाया। हसीन जहां ने अपना दुश्मन मोहम्मद शमी को बताया है। इसके अलावा उमेश यादव के ऊपर भी उन्होंने बड़ा आरोप जड़ा था। हालांकि फैन्स ने इस बयानबाजी के बाद उनको लताड़ा था।

hasin jahan

इस बार हसीन जहां ने किसी डांस क्लास और म्यूजिक प्रोग्राम के कुछ वीडियो अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किये हैं। कुछ वीडियो में वह अपनी बेटी के साथ भी मौजूद आ रही हैं। हसीन जहां के वीडियो देखकर उनको फॉलो करने वाले यूजर्स ने शमी के बारे में सवाल कर दिया और पूछा कि भाई साहब कहाँ है।

कई लोगों ने हसीन जहाँ को सुंदर बताया। उनकी बेटी के साथ पोस्ट किये गए वीडियो पर इस तरह के कमेंट्स आ रहे थे। इसी दौरान मोहम्मद रेजिस नामक एक यूजर ने शादी के लिए प्रपोज ही कर डाला। इस यूजर ने हसीन जहाँ को कहा कि विल यू मैरी मी?

हालांकि हसीन जहां की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। कुछ ही दिनों पहले मोहम्मद शमी को सजा देने की मांग हसीन जहाँ ने खुदा से की थी। वह अक्सर इस तरह की चीजें करती हैं और शमी को बद्दुआ भी देती रहती हैं। शमी के फैन्स इन हरकतों के कारण हसीन जहां को खरीखोटी सुनाते रहते हैं।

हाल ही में हसीन जहां को उस समय ट्रोल किया गया, जब किसी गाने पर वह अपनी बेटी के साथ डांस करती नजर आती हैं। यूजर्स ने उनको लताड़ लगाते हुए यहाँ तक कह दिया कि बेटी को स्कूल भेजा करो, इन सब चीजों में लाकर खराब मत करो। इन सबके बाद भी हसीन जहाँ को कोई फर्क नहीं पड़ता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+