धर्मशाला के IPL मुकाबले होंगे रद्द? ऑपरेशन सिंदूर के कारण एयरपोर्ट बंद, क्या है BCCI का फैसला
IPL 2025: पाकिस्तान में स्थिति आतंकी ठिकानों के ऊपर ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत में कुछ हवाई अड्डों को बंद किया गया है, उनमें धर्मशाला भी शामिल है। वहां आईपीएल मैच होना है और इसमें व्यवधान पैदा हो सकता है। इससे टीमों को ट्रेवल करने में परेशानी हो सकती है।
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में 8 मई को मुकाबला खेला जाना है। इसके अलावा पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच भी वहां मैच होना है। बीसीसीआई ने फिलहाल स्थिति पर नजर रखी हुई है और इंतजार किया जा रहा है कि आगे क्या होगा।

कंडीशंस के अनुसार ही पता चलेगा कि मुकाबले निर्धारित समय के अनुसार होंगे या नहीं। 11 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब का मुकाबला है। धर्मशाला हवाई अड्डा बंद होने की वजह से मुंबई इंडियंस को वहां पहुंचने में परेशानी होगी।
IPL 2025: दिल्ली की कैसे होगी वापसी
दिल्ली की टीम अपने मैच के लिए धर्मशाला पहुंच तो गई है लेकिन वहां से वापस आने के लिए कुछ और रास्ता देखना पड़ेगा। सड़क मार्ग से भी आना पड़ सकता है। पंजाब के अगले दोनों मैच वहां है, इसलिए आने की आवश्यकता नहीं है लेकिन दिल्ली की परेशानी बढ़ेगी।
IPL 2025: मुंबई इंडियंस का मैच भी वहां है
यही स्थिति मुंबई इंडियंस की होने वाली है। मुंबई इंडियंस को अपना मुकाबला खेलने के लिए वहां जाना है लेकिन हवाई अड्डा बंद होने से मुश्किलें आएंगी। इस स्थिति में बीसीसीआई को फैसला लेना पड़ेगा। टाइम्स नाऊ ने रिपोर्ट में कहा है कि मुंबई और पंजाब का मैच वानखेड़े शिफ्ट हुआ है, इसके अलावा पंजाब-दिल्ली का मैच कैंसल होने के आसार हैं।
बीसीसीआई को लेना पड़ेगा फैसला
बीसीसीआई ने फ़िलहाल चीजों को मोनिटर करने का फैसला लिया है। टीमों को वहां से निकालने के लिए चार्टर प्लेन जैसा विकल्प रहेगा लेकिन उसके लिए थोड़ी देर हवाई अड्डे को ओपन करना पड़ेगा। देखना होगा कि आने वाले दिनों में धर्मशाला मैचों के लिए बीसीसीआई का क्या निर्णय आता है।












Click it and Unblock the Notifications