वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन में कौन खेलेगा? क्या दूसरे टी20 में टीम इंडिया करेगी बदलाव?
लखनऊ में पहले टी20 में धमाकेदार जीत के बाद भारतीय टीम अब वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में बढ़त और मजबूत करने के इरादे से रांची पहुंच चुकी है। भारत ने पहला मुकाबला आठ विकेट से जीता था और 172 रन का लक्ष्य महज 14.4 ओवर में हासिल कर लिया था।
कप्तान श्रेयस अय्यर की नाबाद 102 रन की पारी ने मैच को एकतरफा बना दिया। अब दूसरे मुकाबले से पहले टीम प्रबंधन के सामने सबसे बड़ी चुनौती सही संयोजन चुनने की है। संजू सैमसन के ऊपर एक बार फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं।

क्या सैमसन को फिर मिलेगा मौका?
सबसे ज्यादा चर्चा संजू सैमसन को लेकर है। विकेटकीपर बल्लेबाज की पिछली चार टी20 पारियों में सिर्फ 9, 7, 2 और 11 रन आए हैं। ऐसे में टीम के पास बदलाव का विकल्प मौजूद है और युवा वैभव सूर्यवंशी पहले से टीम में हैं।
सूर्यवंशी का आक्रामक अंदाज पावरप्ले में भारत को एक और तेज शुरुआत दे सकता है। हालांकि सैमसन के पास अनुभव है और टीम मैनेजमेंट यह मान सकता है कि खराब दौर अस्थायी है। ऐसे में रांची में उन्हें एक और मौका मिलता है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।
मिडिल ऑर्डर में नहीं होगी कोई परेशानी
मध्यक्रम में फिलहाल ज्यादा चिंता नहीं है। अय्यर के शतक ने दबाव कम कर दिया है और अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा तथा शिवम दुबे जैसे विकल्प टीम को मजबूती देते हैं। मुख्य मुद्दा तो संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी को लेकर है कि इन दोनों में से किस खिलाड़ी को मौका मिलने वाला है।
दोनों टीमों की फुल स्ट्रेंथ
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, अकील हुसैन, अमीर जंगू, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर।


Click it and Unblock the Notifications
