Sourav Ganguly शुरू करने जा रहे हैं सियासी पारी? जानिए 'प्रिंस ऑफ कोलकाता' ने क्या दिया जवाब?
Sourav Ganguly: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के बारे में पिछले काफी वक्त से कयास लग रहे हैं कि वो जल्द ही अपनी सियासी पारी शुरू कर सकते हैं। हालांकि हर बार वो इस सवाल के जवाब में केवल मुस्कुरा देते हैं लेकिन इस बार उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
पीटीआई की खबर के मुताबिक 'बंगाल टाइगर' के नाम से मशहूर गांगुली ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि 'उनकी राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है।'

उन्होंने कहा कि 'उन्हें पश्चिम बंगाल या कहीं की भी राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है, भले ही उन्हें कोई महत्वपूर्ण पद देने की पेशकश की जाए।' आपको बता दें कि अगले महीने की 8 तारीख को 53 साल पूरे करने वाले सौरव गांगुली से पूछा गया था कि 'वह अगले साल बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होना चाहेंगे?'
'मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है' (Sourav Ganguly)
तो इस पर सौरव गांगुली ने कहा कि 'नहीं ऐसा कुछ भी नहीं है', जब उनसे पूछा गया कि क्या मुख्यमंत्री पद की पेशकश किए जाने पर भी उनका यही रुख रहेगा? तो इस पर भी मुस्कुराते हुए भारत के इस पूर्व कप्तान ने कहा- 'हां, मैं राजनीति में नहीं जा रहा हूं।'
शिक्षकों के विरोध में शामिल होने से इनकार (Sourav Ganguly)
आपतो बता दें कि बीते अप्रैल में, गांगुली ने शिक्षकों के एक समूह के निमंत्रण को उस वक्त अस्वीकार कर दिया था, जब इन शिक्षकों ने पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग भर्ती घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अपनी नौकरी खो देने पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने में सौरव से साथ मांगा था। उन्होंने गांगुली को राज्य सचिवालय तक अपने विरोध मार्च में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित किया था। जिस पर गांगुली ने शिक्षकों से कहा था , 'कृपया मुझे राजनीति में शामिल न करें।'
Sourav Ganguly से मिली थीं सीएम ममता बनर्जी
आपको बता दें कि सौरव गांगुली जब बीमार थे तो बंगाल की सीएम ममता बनर्जी उनसे मिलने अस्पताल गई थीं, तब से ही कयास लगाए जा रहे थे कि सौरव गांगुली शायद TMC का हिस्सा बन सकते हैं लेकिन गांगुली ने अब सीधा जवाब देकर अपना रूख स्पष्ट कर दिया है।

टीम इंडिया को एक नई पहचान दी
मालूम हो कि भारतीय क्रिकेट इतिहास में 'दादा' और 'प्रिंस ऑफ कोलकाता' के नाम से मशहूर सौरव गांगुली न केवल एक बेहतरीन बल्लेबाज़ रहे हैं, बल्कि एक ऐसे कप्तान भी रहे हैं, जिन्होंने टीम इंडिया को आक्रामकता, आत्मविश्वास की एक नई पहचान दी थी।
एक नजर सौरव गांगुली के अब तक के सफर पर...(Sourav Ganguly)
- पूरा नाम: सौरव चंडीदास गांगुली
- जन्म: 8 जुलाई 1972, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
- निकनेम: दादा, प्रिंस ऑफ कोलकाता
- शिक्षा: सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता
क्रिकेट करियर की शुरुआत
- टेस्ट डेब्यू: 20 जून 1996 बनाम इंग्लैंड (लॉर्ड्स)
- ODI डेब्यू: 11 जनवरी 1992 बनाम वेस्टइंडीज
- कप्तानी का कार्यकाल: 2000-2005 (टेस्ट और वनडे दोनों में)
मुख्य क्रिकेट रिकॉर्ड्स (Career Stats)
- टेस्ट क्रिकेट:मैच: 113
- रन: 7,212
- औसत: 42.17
- शतक: 16
- अर्धशतक: 35
- बेस्ट स्कोर: 239 बनाम पाकिस्तान
वनडे क्रिकेट:मैच: 311
- रन: 11,363
- औसत: 41.02
- शतक: 22
- अर्धशतक: 72
- बेस्ट स्कोर: 183 बनाम श्रीलंका (1999 विश्व कप)












Click it and Unblock the Notifications