Raja Raghuvanshi Case: कौन है प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स, जिसने की सोनम-राज की सबूत मिटाने में मदद?
Raja Raghuvanshi Case Updates: 24 साल की इंदौर निवासी सोनम रघुवंशी की मासूमियत देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है कि एकदम मासूम सी दिखने वाली लड़की किसी की हत्या की साजिश रच सकती है लेकिन जो सच लोगों के सामने आया है उसे देखने के बाद लोग अंदर तक हिल गए हैं।
सोनम के ऊपर अपने पति राजा रघुवंशी को प्रेमी के साथ मिलकर मरवाने का आरोप है। मेघालय पुलिस के मुताबिक सोनम ने पूछताछ के दौरान अपनी गुनाह कबूल भी कर लिया है।

फिलहाल केस की जांच जारी है तो वहीं इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ आई है शानिवार को एसआईटी की एक टीम ने इंदौर से महालक्ष्मी नगर के प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स को अरेस्ट किया है, जिस पर सोनम-राज की मदद करने और सबूतों को मिटाने का आरोप है। आपको बता दें कि राजा को मारने के बाद सोनम मेघालय से इंदौर वापस आई थी और हीराबाग स्थित फ्लैट में छुपकर रह रही थी।
बैग में 5 लाख रु, गहने और एक पिस्टल थी
एसआईटी पिछले 5 दिनों से इंदौर में छानबीन कर रही है। उसे जांच में पता चला है कि सोनम ने राजा को मरवाने के बाद एक बैग में 5 लाख रु, गहने और एक पिस्टल छिपाकर रखा था और वो बैग हीराबाग स्थित फ्लैट ही था, जिसे कि सिलोम ने गायब करवाया है। उसे टोल नाके के पास से शनिवार को गिरफ्तार किया गया है।
शोरुम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ सिलोम
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी 8 जून को जब फ्लैट पर आया था तो वह एक शोरुम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था, जिसके बाद ही वो पुलिस के निशाने पर आया, वो इंदौर में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है और उसका अच्छा-खासा बिजनेस है।
Raja Raghuvanshi को मारने के लिए देसी पिस्टल का इंतजाम किया था
मालूम हो कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पहले राज की प्लानिंग थी कि विशाल,आकाश और आनंद (सुपारी किलर्स) राजा को पिस्टल से मारें और इसलिए उसने देसी पिस्टल का इंतजाम भी किया था लेकिन बाद में उसका प्लान बदल गया और उसने पिस्टल की जगह चाकू से राजा की हत्या करवाई।
सिलोम जेम्स ने गायब करवाया सोनम का बैग: पुलिस
आपतो बता दें कि पुलिस का कहना है कि 'ललितपुर में जब आकाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया तब सोनम 8 जून को इंदौर से गाजीपुर के लिए रवाना हो गई थी और अपना बैग उसी फ्लैट में छोड़ दिया, जिसे कि सिलोम जेम्स ने गायब करवाया है, फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।'
राज और सोनम से पूछताछ पूरी हो चुकी है
आपको बता दें कि सोनम रघुवंशी समेत सभी आरोपी इस वक्त न्यायिक हिरासत में हैं। शिलांग के एसपी विवेक सिम के अनुसार, राज और सोनम से पूछताछ पूरी हो चुकी है।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने दिया ये बयान
क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा कि' इकट्ठे हुए सबूतों के आधार पर, आरोपियों में से एक, प्रॉपर्टी डीलर शिलोम जेम्स को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उसे शिलांग ले जाया जाएगा, एसआईटी ने उसकी संलिप्तता के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। क्राइम ब्रांच भी मौजूद थी, जिसने बताया कि जांच के दौरान कुछ सबूत मिले हैं, जिसके कारण शिलोम जेम्स की गिरफ्तारी हुई है.,संभवतः, उसने ही विशाल (सोनम रघुवंशी द्वारा किराए पर लिए गए तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर में से एक) को किराए का फ्लैट मुहैया कराया था।'
11 मई को हुई थी सोनम और राजा की शादी (Raja Raghuvanshi)
आपको बता दें कि 11 मई 2025 को राजा रघुवंशी (29) और सोनम (25) की शादी पूरे धूम-धाम के साथ हुई थी। ये शादी दोनों के घरवालों ने तय की थी। 20 मई को राजा और सोनम गुवाहाटी के रास्ते मेघालय अपने हनीमून के लिए पहुंचे थे। 23 मई को सोहरा में इन्होंने सुबह-सुबह अपने घर पर बात की थी और इसके बाद से ये दोनों लापता हो गए थे।
2 जून को राजा का शव खाई से बरामद हुआ
घरवालों को इनकी चिंता हुई तो इनलोगों ने दोनों के लापता होने की बात इंदोर पुलिस से कही, जिसके बाद इंदौर पुलिस ने मेघालय पुलिस से इस मामले में मदद मांगी । 2 जून को राजा का शव खाई से बरामद हुआ तो वहीं सोनम लापता थी। 9 जून 2025 को गाजीपुर के एक ढाबे पर सोनम रात 1:42 बजे पुलिस को मिली थी, उसने कहा कि उसे किडनैप किया गया है। लेकिन मेघालय पुलिस ने उसकी सारी बातों को गलत बताते हुए राजा के मौत की जो सच्चाई बताई उसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।
राजा कुशवाहा उम्र में सोनम से पांच साल छोटा है (Raja Raghuvanshi)
पुलिस के मुताबिक सोनम का अफेयर अपने पापा की फैक्ट्री में काम करने वाले राजा कुशवाहा से चल रहा था, जो कि उम्र में उससे पांच साल छोटा है। उसी ने राजा के मर्डर का प्लान बनाया था जिसके लिए उसने तीन सुपारी कीलर्स ( विशाल, आनंद और आकाश) को भाड़े पर लिया था और इन पांचों ने मिलकर राजा रघुवंशी को मार डाला।












Click it and Unblock the Notifications