10 साल छोटी लड़की से शादी रचाने वाले इस एक्टर को शादी में मिला था टॉयलेट के लिए कटोरा, वजह है हैरानी भरी
Randeep Hooda Marriage story: बॉलीवुड के शानदार हीरों में एक रणदीप हुड्डा ने अपने से दस साल छोटी लड़की से शादी करके अपने फैंस को जबरदस्त झटका दिया था, ये बात 29 नवंबर 2023 की है, जब हरियाणा के पुत्तर ने मणिपुर की बाला लिन लैशराम को अपना हमसफर बनाया था, हालांकि साल 2022 से दोनों साथ रह रहे थे।
लिन से पहले रणदीप का नाम पू्र्व ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन के साथ जुड़ा था और वो दोनों दो साल तक लंबे रिलेशिनशिप में भी थे लेकिन दोनों का ब्रेक अप हो गया। इसके बाद रणदीप की लाइफ में लिन की एंट्री हुई, जिनसे उनकी पहली मुलाकात नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप मोटले में हुई थी।
बेइंतहा खूबसूरत लिन काफी प्रतिभाशाली भी हैं (Randeep Hooda)
देखने में बेइंतहा खूबसूरत लिन काफी प्रतिभाशाली भी हैं, वो भी मॉडल-एक्टर हैं, जिनको देखते ही रणदीप उन पर लट्टू हो गए थे। वो चाहते तो लिन से हरियाणा, मुंबई कहीं भी शादी कर सकते थे लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी और उनके परिवार का सम्मान करते हुए मणिपुर में शादी करने का फैसला किया था।
बहुत सारी अनोखी परंपराओं से भी गुजरना पड़ा
उनकी पत्नी मैतई समाज से आती हैं, रणदीप ने पूरी पंरपराओं का पालन करते हुए लिन को अपनी दुल्हन बनाया, हालांकि इस दौरान उन्हें बहुत सारी अनोखी परंपराओं से भी गुजरना पड़ा था, जिसके बारे में खुलकर रणदीप हुड्डा ने हाल ही में 'मिडडे' को बताया है। उन्होंने अपने इंटरव्यू में अपनी शादी और मणिपुर को लेकर काफी कुछ कहा है।
'किसी जाट लड़की से शादी नहीं करना चाहता था' (Randeep Hooda)
रणदीप ने कहा कि 'उनके मन में स्टीरियोटाइप था कि वो किसी जाट लड़की से शादी नहीं करेंगे। साल 2023 में मणिपुर में काफी सियासी बवाल मचा हुआ था, ऐसे में उनके दोस्त ब्रिगेडियर संघवान, जो कि असम राइफल्स में हैं, ने उनकी काफी मदद की थी और कहा था कि 'आराम से आओ, तुम्हारी शादी मैं करवाता हूं।'
लिन के घरवालों ने उनका शाही अंदाज में स्वागत किया
रणदीप ने कहा कि 'हम दस-12 लोग वहां पहुंचे थे, लिन के घरवालों ने उनका शाही अंदाज में स्वागत किया था। नार्थईस्ट काफी सुंदर है, वहां के लोग काफी सात्विक हैं, वहां पर वैष्णव ज्यादा हैं।' रणदीप ने बताया कि 'लीन ने मुझे वहां के सेरोमनी का वीडियो दिखाया था लेकिन मैं सावरकर की एडिटिंग मे बिजी था इसलिए उस वक्त ज्यादा ध्यान नहीं दे पाया था।'
'भाई तू शादी करने आया है कि तीर्थ यात्रा पर आया है'
वहां पर मुझे कई मंदिरों में ले जाया गया, तो मेरे दोस्त मेरा मजाक उड़ा रहे थे, कि ' भाई तू शादी करने आया है कि तीर्थ यात्रा पर आया है', लेकिन उसके आगे जो उन्होंने कहा वो और भी हैरत अंगेज था।
आप को काफी अच्छे से बिहेव करना होगा
दरअसल उन्होंने कहा कि 'उनके पास एक हेल्पर था, जो कि सारी रीति रिवाज उन्हें बता रहा था। जब मंडप से पहले शादी के वस्त्र में आ जाते हैं तो आप हिल-डुल नहीं सकते हैं, क्योंकि आपको सभी वहां देख रहे होते हैं।मुझे उस हेल्पर ने कहा कि 'अब आपका हिलना-डुलना मना है क्योंकि सब आपको देख रहे हैं और भगवान की तरह हो। आप को काफी अच्छे से बिहेव करना होगा।'
'Randeep Hooda को शादी में मिला था टॉयलेट के लिए कटोरा, जानिए क्यों?'
जब मैंने पूछा कि 'तुमने मुझे कटोरा और छाता क्यों दिया? तो उसने बोला कि 'वो इसलिए कि अगर आपको Toilet आए तो आप छाता खोलकर इस पर कर सकें क्योंकि अब आप यहां से बाहर नहीं जा सकते हैं।'
'उस वक्त हंसना मना था'
रणदीप ने कहा कि 'उस वक्त हंसना मना था, वो 2 घंटे अपनी रीढ़ की हड्डी को यूं सीधा करके बैठना मुश्किल तो था लेकिन वो काफी अलग था, काफी सुंदर भी जिसे भूला पाना असंभव है।'
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम













Click it and Unblock the Notifications