रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस छोड़कर जाएंगे? KKR के साथ ट्रेड करने से जुड़ी जानकारी आई सामने

Rohit Sharma: आईपीएल में रोहित शर्मा लंबे समय से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। ऐसा माना जा रहा था कि इस बार आईपीएल में वह मुंबई इंडियंस के साथ नहीं रहेंगे। उनको रिलीज कर दिया जाएगा और वह किसी अन्य टीम के साथ जुड़ने वाले हैं।

इस बीच मुंबई इंडियंस ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। केकेआर के साथ रोहित शर्मा को ट्रेड करने से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। सोशल मीडिया पर चल रहे कयासों के बीच मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस बारे में खुलासा किया है।

rohit sharma

Rohit Sharma को लेकर अहम जानकारी

मुंबई इंडियंस के अनुसार रोहित शर्मा कहीं नहीं जाने वाले हैं। एक्स हैंडल पर मुंबई इंडियंस की तरफ से लिखा गया कि कल फिर से सूर्य उदय होगा और यह कन्फर्म है लेकिन 'नाईट' में नहीं, यह मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। इससे साफ़ हो गया कि केकेआर के साथ रोहित शर्मा को ट्रेड नहीं किया जाएगा। वह मुंबई इंडियंस में रहने वाले हैं। इसके अलावा यह भी समझ में आता है कि केकेआर और मुंबई के बीच डील पर कोई बात नहीं हो रही है।

रोहित शर्मा की बात करें तो वह आईपीएल 2011 से मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं। भारतीय दिग्गज बल्लेबाज़ को फ्रेंचाइज़ी ने आईपीएल 2011 मेगा ऑक्शन के दौरान टीम में शामिल किया था। इसके बाद टीम ने उनके प्रदर्शन और नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए उन्हें आईपीएल 2014, 2018, 2022 और 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया।

Rohit Sharma की कप्तानी में धमाका

रोहित शर्मा ने आईपीएल 2013 के दौरान सीजन के बीच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी का जिम्मा संभाला था। उनके नेतृत्व में टीम ने उसी साल इतिहास रचते हुए पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने रोहित की कप्तानी में 2015, 2017, 2019 और 2020 में भी खिताब जीते और खुद को टूर्नामेंट की सबसे सफल फ्रेंचाइज़ी के रूप में स्थापित किया। पिछले दोस सीजन में टीम का खराब प्रदर्शन रहा है, रोहित की जगह कप्तानी भी हार्दिक पांड्या को दे दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+