IND vs ENG: क्या रजत पाटीदार को अगले टेस्ट में बाहर किया जाएगा? जानिए क्या होगा प्लान

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के लिए कई खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है। उनमें से लगभग सभी ने प्रभावित किया लेकिन रजत पाटीदार अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे और लगातार फ्लॉप होते चले गए। पाटीदार को टीम से बाहर करने की मांग भी उठाई जा रही है।

खबरों के अनुसार रजत पाटीदार को धर्मशाला टेस्ट मैच में भी मौका दिया जा सकता है। लगातार फ्लॉप रहने के बाद भी पाटीदार एक और मैच खेल सकते हैं। सूत्रों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पाटीदार को मौका मिलेगा।

rajat patidar

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि पाटीदार में प्रतिभा है इस वजह से उनको और मौके देने की योजना है। भारतीय टीम सीरीज पहले ही जीत चुकी है इस वजह से पाटीदार को मौका देना चाहते हैं। देवदत्त पडीक्कल के डेब्यू से पहले पाटीदार को आजमाने की योजना है।

हालांकि यह भी माना जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट अब रजत पाटीदार की जगह देवदत्त पडीक्कल को मौका देने के मूड में है। अगर ऐसा होता है, तो पाटीदार के पास वापसी करने का मौका काफी मुश्किल से आएगा। वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में मिले अवसरों को गंवा चुके हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा, तीसरा और चौथा टेस्ट मुकाबला अपने नाम करते हुए टीम इंडिया ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। भारतीय टीम इस सीरीज में 3-1 से आगे है और सीरीज भी अपने नाम कर ली है। इंग्लैंड की टीम अंतिम मुकाबले में अपनी प्रतिष्ठा बचाने का पूरा प्रयास करेगी। इंग्लैंड के लिए भी बैटिंग उस लेवल पर काम नहीं कर पाई है।

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत खेली जा रही इस सीरीज से टीम इंडिया ने कुछ अंक जुटाए हैं। भारतीय टीम तालिका में दूसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड का पहला नम्बर है। ऐसे में टीम इंडिया अपनी पोजीशन और ज्यादा मजबूत करने का प्रयास करेगी। धर्मशाला टेस्ट मैच इंग्लैंड के लिए कहीं से भी आसान नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+