क्या मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां का अब हो जाएगा पैचअप, वायरल वीडियो के बाद उठी अफवाह!
Mohammed Shami Hasin Jahan News: आईसीसी विश्वकप-2023 में मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज बनकर उभरे हैं। सेमीफाइनल मैच में अपने शानदार और ऐतिहासिक प्रदर्शन से तेज गेंदबाद मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाया, जिसके बाद पूरे देश में उनकी वाहवाही होने लगी।
कई लोगों ने इसे सेमीफाइनल नहीं बल्कि 'शमी फाइनल' भी कहा। इस सफलता के बीच उनकी अलग हो चुकी पत्नी हसीन जहां ने एक के बाद कई वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं, जो अब जमकर वायरल हो रहे हैं। इस वीडिय के वायरल हो जाने के बाद अब मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी के पैच-अप की अफवाहें तेज हो गई हैं।

वीडियो के वायरल होने के बाद 'पैचअप' की बात कर रहे फैंस!
मोहम्मद शमी के विश्नकप सेमीफाइनल मैच में 7 विकेट लेने के बाद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो डाला, जिसमें उन्हें एक रोमांटिक गाने पर लिप-सिंक करते देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए हसीन जहां ने कैप्शन बॉक्स में लिखा, 'Pure Love' । इसके अलावा भी पिछले तीन दिनों में हसीन जहां ने कई रोमांटिक गाने पर लिप सिंक करते हुए वीडियो डाला है, जिसको लेकर अब फैंस कह रहे हैं कि...हो सकता है दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो जाए।
हसीन जहां के वायरल वीडियो पर क्या बोले फैंस?
ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस इसे मोहम्मद शमी से जोड़कर कई तरह की अटकलें लगा रहे हैं। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक शख्स ने लिखा, 'शमी के लिए हसीन जहां का ये अच्छा इशारा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भगवान उन्हें फिर से एक कर दे।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शमी के लिए आपके मन में असीम प्यार है। क्या आप फिर मिलेंगे।'

हालांकि, वीडियो सामने आने के तुरंत बाद, नेटिजन्स के एक ग्रुप का कहना था कि, ''अब फेम चाहिए शमी के नाम से' और 'शमी ने 7 विकेट क्या लिए इनका तो प्यार ही जाग गया'' कई लोगों ने शमी की पत्नी को इस तरह के कैप्शन डालकर वीडियो पोस्ट करने को लेकर ट्रोल कर किया है। हालांकि फिलहाल पैचअप वाली खबरें, सिर्फ सोशल मीडिया पर अफवाह है।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद हसीन जहां ने 18 नवंबर को एक और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में हसीन जहां एक वायरल रील ऑडियो पर लिप सिंक करते नजर आ रही हैं।
बता दें कि 'Pure Love' वाला वीडियो वायरल होने के बाद से हसीन जहां ने एक के बाद एक कई वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं। जो वायरल हो रही है। हसीन जहां के इंस्टाग्राम अकाउंट @hasinjahanofficial पर 2.4 लाख से फोलोअर्स है।
मोहम्मद शमी और पेशे से मॉडल रहीं हसीन जहां ने 6 जून 2014 को शादी की थी। हालांकि, शादी के कुछ साल बाद ही हसीन जहां ने क्रिकेटर पर दूसरी महिलाओं से संबंध रखने और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोहम्मद शमी मैच फिक्सिंग में शामिल था। कुछ समय तक अलग रहने के बावजूद, लंबी कानूनी लड़ाई के कारण उनका तलाक लंबित है।












Click it and Unblock the Notifications