GT vs KKR: गुजरात टाइटंस और केकेआर का मुकाबला होगा रद्द? जानिए क्या है कट-ऑफ़ टाइम

GT vs KKR Match: गुजरात टाइटंस और केकेआर के मैच में लगातार बारिश का खलल देखने को मिला है। बारिश के कारण मुकाबले के टॉस में भी देरी हो गई और फैन्स को भी निराशा हाथ लगी है। मुकाबला रद्द हुआ और गुजरात को प्लेऑफ़ की दौड़ से भी बाहर होना पड़ा है।

एक घंटे से ज्यादा समय तक बारिश आने के बाद अच्छी खबर आई थी और मैदान पर बारिश रुक गई थी। इसके बाद कुछ ही देर में यह वापस शुरू हो गई। अंपायर मैदान पर भी आ गए थे लेकिन थोड़ी देर बाद ही स्थिति फिर वही हो गई और बरसात ने अपना रंग दिखा दिया।

kkr and gt

मुकाबला रद्द होने से केकेआर को कोई फर्क नहीं पड़ा और केकेआर के खाते में एक अंक जुड़ा लेकिन गुजरात की टीम बाहर हो गई। हालांकि मैच कराने का प्रयास पूरा किया गया। कट ऑफ़ टाइम भी देखा गया था। कम से कम 5 ओवरों का मुकाबला आयोजित कराने का प्रयास करने के बाद मैच रद्द किया गया।

मुकाबला अगर 5-5 ओवर का कराया जाता, तो कट ऑफ़ टाइम रात 10 बजकर 56 मिनट था। इसके बाद मैच रद्द करने का फैसला लेना था। अंपायरों का प्रयास यही रहता है कि मुकाबला कम से कम ओवरों का कराया जाए। फैन्स के लिए मैच रद्द होना अच्छी बात नहीं है।

ईडन गार्डंस स्टेडियम में केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में भी बारिश का खलल देखने को मिला था। इसके बाद ओवर्स में कटौती करते हुए मैच आयोजित किया गया था। उस मुकाबले को 16-16 ओवर्स का कराया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+