'मैं झुकेगा नहीं,' दिग्वेश राठी पर लगेगा लगातार तीसरी बार फाइन? अलग तरीके से किया सिग्नेचर सेलिब्रेशन

Digvesh Rathi: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिग्वेश राठी के ऊपर मैदान पर सेलिब्रेशन के लिए दो बार जुर्माना लगाया जा जा चुका है लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। दिग्वेश राठी को जिस सेलिब्रेशन के लिए दण्डित किया गया है, उसे उन्होंने नहीं छोड़ा है।

सिग्नेचर सेलिब्रेशन की वजह से राठी के ऊपर बीसीसीआई की तरफ से दो बार जुर्माना लगाया गया है लेकिन सुधार अब भी नहीं हुआ है। तीसरी बार फिर से दिग्वेश राठी ने वही हरकत कर दी है और अब एक बार फिर से जुर्माना लगने की नौबत आ गई है। इस बार उनका अंदाज थोड़ा अलग था।

digvesh rathi

अपने ही हाथ को नोटबुक के अंदाज में दिखाते हुए दो बार साइन करने के बाद उन पर जुर्माना लगा था लेकिन इस बार उन्होंने किसी से नजरें नहीं मिलाई और विकेट लेते ही मैदान पर बैठ गए। इसके बाद घास पर उन्होंने साइन कर दिया और विकेट का जश्न मनाया।

दो बार फाइन लगने के बाद भी उनके ऊपर कोई असर नहीं हुआ और अब तीसरी बार उनकी यह हरकत सामने आने पर चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। इस बार फिर से फाइन लगने की अटकलें लगाई जा रही है लेकिन फ़िलहाल इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।

इस बार राठी ने सुनील नारेन का विकेट लेने के बाद यह सेलिब्रेशन किया था। पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्या के पास जाकर अपने हाथ में साइन करने वाला इशारा करने के बाद उनके ऊपर 25 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया था। इसके बाद ऐसा लग रहा था कि मामले में सुधार आएगा।

फिर से मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में भी वही देखने को मिला। इस बार बीसीसीआई ने और ज्यादा सख्ती दिखाते हुए उनके ऊपर 50 फीसदी का फाइन ठोक दिया। इसके बाद अब तीसरी बार फिर से वही मामला देखने को मिला है और हर किसी की नज़र बीसीसीआई के ऊपर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+