Dhoni बनाएंगे मुंबई के खिलाफ आज छक्कों का धांसू कीर्तिमान? कुंडली ने दिया चौंकाने वाला संकेत

Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी के पास वापस कप्तानी आने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने एक मैच में जीत दर्ज की है और एक मुकाबले में हार का सामना किया है। चेन्नई और मुंबई का मुकाबला आज है। धोनी एक बार फिर से अपनी टीम को बुलंद हौसलों के साथ लेकर मैदान पर उतरेंगे।

माही की टीम ने अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को उनके ही घर में जाकर पराजित कर दिया था। इस बार मुंबई के घर में मैच है। मुंबई और चेन्नई के बीच इस सीजन एक मैच खेला जा चुका है। उस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने चेपॉक में जीत अर्जित की थी।

dhoni

इस बीच महेंद्र सिंह धोनी एक व्यक्तिगत कीर्तिमान की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। अगर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में वह क्रीज पर टिककर बैटिंग करने में सफल रहते हैं, तो उनके लिए कीर्तिमान हासिल करना कोई बड़ी बात नहीं होने वाली है।

Dhoni कीर्तिमान के करीब

टी20 क्रिकेट में धोनी अपने 350 छक्कों के आंकड़े से महज 4 हिट दूर हैं। सभी तरह के टी20 क्रिकेट को मिलकर वह 346 के आंकड़े पर खड़े हुए हैं। चार छक्के जड़ते ही वह एक नया कीर्तिमान अपनी लिस्ट में शामिल कर लेंगे। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की बाउंड्री भी छोटी है।

Dhoni की कुंडली में योग

धोनी की कुंडली भी इस समय उनके साथ नज़र आ रही है। शुक्र और बुध का राजयोग होने से उनको फिर से सफलता मिलने की संभावना है। इसी वजह से वह छक्कों का कीर्तिमान भी हासिल कर सकते हैं और चेन्नई सुपर किंग्स आगामी मैचों में अपने प्रदर्शन में और सुधार कर सकती है।

Dhoni की टीम आगे जा सकती है

धोनी की टीम प्लेऑफ़ तक का सफर तय कर सकती है और इसके बाद भी आगे के सफर में टीम बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर सकती है। हालांकि कुंडली के साथ टीम के सदस्यों को मिलकर एकजुटता का परिचय देते हुए मैदान पर धांसू खेल भी दिखाया पड़ेगा।

Take a Poll

छक्कों के मामले में उनका आईपीएक रिकॉर्ड देखा जाए, तो वह 260 छक्के इस इवेंट में लगा चुके हैं। इसके अलावा आईपीएल में उनके नाम 5 हजार से भी ज्यादा रन है। बैटिंग के दौरान उनके बल्ले पर आने वाली गेंद सीधा बाउंड्री से बाहर जाती है। उनकी फॉर्म भी धाकड़ लग रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+