RR vs RCB: क्या आरसीबी में 17 करोड़ रुपये वाला खिलाड़ी आज खेलेगा? जानिए हैरान करने वाला अपडेट
IPL 2024 RR vs RCB: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आरसीबी का मैच है। इस मैच में आरसीबी एक जीत की तलाश करेगी। पिछले कुछ मैचों से आरसीबी की टीम को रेगुलर अंतराल पर हार का सामना करना पड़ा है। जीत का ट्रैक अब अहम हो गया है।
आरसीबी की टीम ने अपने पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना किया था। इसके बाद घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स को हराया था। वहां से आरसीबी ने अपनी लय खो दी और एक भी मैच में जीत दर्ज करने का मौका नहीं मिला।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी की टीम में बदलाव होने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि टीम में चोट को लेकर कोई समस्या नहीं है लेकिन प्रदर्शन के आधार पर परिवर्तन किया जा सकता है। एक बड़ा खिलाड़ी टीम की बेंच पर दिख सकता है।
आरसीबी टीम से कौन होगा बाहर
राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी दोनों ही टीमों में खिलाड़ी फिट हैं लेकिन आरसीबी में कैमरन ग्रीन को बाहर किया जा सकता है। कैमरन ग्रीन की जगह किसी नए नाम को टीम में शामिल किया जा सकता है। ग्रीन का प्रदर्शन खराब रहा है और उनको 17 करोड़ 50 लाख में मुंबई इंडियंस से आरसीबी में लाया गया था। ग्रीन की जगह टीम की प्लेइंग इलेवन में विल जैक्स को लाया जा सकता है।
आरसीबी में विराट कोहली इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। दो मैचों में उनके बल्ले से अर्धशतक देखने को मिले हैं। महिपाल लोमरोड़ नीचे आते हैं लेकिन इंटेंट काफी बेहतरीन रहता है।
आरसीबी टीम
विराट कोहली, फाफ डू प्लेसी (कप्तान), कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत (विकेटकीपर), मयंक डागर, रीस टॉपले, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, महिपाल लोमरोर, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, विजयकुमार विशाक, स्वप्निल सिंह, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अल्ज़ारी जोसेफ, विल जैक्स, मनोज भंडागे, आकाश दीप, सौरव चौहान, राजन कुमार, हिमांशु शर्मा












Click it and Unblock the Notifications