WI vs IND: बारिश से प्रभावित तीसरे दिन वेस्टइंडीज का स्कोर 229/5, कप्तान ने बनाये 75 रन
WI vs IND: त्रिनिदाद टेस्ट मैच का तीसरा दिन बारिश से प्रभावित रहा। वेस्टइंडीज टीम ज्यादा रन बनाने में नाकाम रही। खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने 5 विकेट पर 229 रन बनाए। एलिक अथान्जे 37 और जेसन होल्डर 11 रन बनाकर क्रीज पर थे। भारत से विंडीज अभी 209 रन पीछे है।
दिन का खेल शरू होने पर क्रैग ब्रैथवेट और किर्क मैकेंजी ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 46 रनों की भागीदारी की। मैकेंजी को 32 के निजी स्कोर पर मुकेश कुमार ने आउट कर इस भागीदारी को तोड़ दिया। मुकेश कुमार का टेस्ट जीवन में यह पहला विकेट था। वह अपना डेब्यू मैच खेल रहे हैं।

पहले सेशन में पूरा खेल होने से पहले ही बारिश के कारण मुकाबला रोकना पड़ा। कुछ देर इंतजार करने के बाद अम्पायरों ने लंच की घोषणा कर दी। इसके बाद जब वापस खेल शरू हुआ तब ब्रैथवेट ने ओना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह अपना स्कोर लगातार आगे बढ़ाते चले गए।
वेस्टइंडीज की टीम लंच के बाद धीमी गति से खेल आगे बढ़ा रहे थे। ब्रैथवेट अपने शतक की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन अश्विन ने उनको बोल्ड कर वापस पवेलियन भेज दिया। वेस्टइंडीज के कप्तान ने 75 रनों की शानदार पारी खेली। अश्विन की ऑफ़ स्पिन ज्यादा घूम गई और उनका विकेट ले उड़ी।
चायकाल के बाद वेस्टइंडीज का एक और विकेट गिरा। इस बार जर्मेन ब्लैकवुड का विकेट गिरा। उनको रविन्द्र जडेजा ने आउट कर दिया। जडेजा की गेंद पर रहाणे ने एक बेहतरीन कैच लेते हुए उनको 20 के निजी स्कोर पर आउट कर पवेलियन भेज दिया।
एलिक अथान्जे ने क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी करने का प्रयास किया और वह इसमें कुछ हद तक सफल भी रहे। उनके साथ क्रीज पर जोशुआ डा सिल्वा भी खड़े थे लेकिन अंतिम सेशन में एक बार फिर से बारिश का खलल देखने को मिला और उससे पहले जोशुआ को सिराज ने 10 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।
बारिश के कारण खेल कुछ देर के लिए रुका रहा लेकिन बाद में एक बार फिर से दोनों टीमें मैदान पर आई और खेल शुरू हुआ। खेल को आधे घंटे के लिए बढ़ा दिया गया। वेस्टइंडीज का स्कोर 5 विकेट पर 229 रन रहा।












Click it and Unblock the Notifications