IND vs WI: ब्रेंडन किंग-पूरन ने मचाया गदर, वेस्टइंडीज ने 6 साल में पहली बार भारत को सीरीज में हराया
India vs West Indies 5th T20: वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम को फ्लोरिडा में खेले गए अंतिम टी20 मैच में 8 विकेट से हराते हुए सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली। 2017 के बाद पहली बार विंडीज ने टीम इंडिया को टी20 सीरीज में हराया है। लगातार पांच टी20 सीरीज जीतने के बाद छठी सीरीज में भारत को हार का सामना करना पड़ा है।
टॉस जीतकर हार्दिक पांड्या ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हालांकि यह फैसला गलत साबित हो गया। यशस्वी जायसवाल 5 और शुभमन गिल 9 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा अच्छी शुरुआत के बाद आउट हो गए। वह 27 रन बनाकर आउट हो गए।

सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार बल्लेबाज बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए फिफ्टी जड़ी। उन्होंने तूफानी अंदाज में 45 गेंदों में 61 रन बनाए। सूर्या ने 4 चौके और 3 छक्के जमाए। हार्दिक पांड्या और सैमसन 13-13 रन बनाकर आउट हो गए। बारिश के कारण मैच दो बार रोकना पड़ा। अंततः टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 165 रन का स्कोर हासिल किया। विंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने 4 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। काइल मेयर्स महज 12 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से ब्रेंडन किंग और निकोलस पूरन ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी। ब्रेंडन किंग ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली और पूरन तेजी से फिफ्टी की तरफ बढ़ रहे थे। इस समय खराब मौसम के कारण कल रुका। वेस्टइंडीज का स्कोर 1 विकेट पर 117 रन था।
कुछ समय के बाद खेल फिर से शुरू हुआ। तिलक वर्मा को आक्रमण पर लगाते ही उन्होंने निकोलस पूरन को 47 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। हार्दिक पांड्या ने कैच लपका। यहाँ से ब्रेंडन किंग ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अकेले ही काम कर दिया। उन्होंने 55 गेंदों में नाबाद 85 और शाई होप ने नाबाद 22 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। वेस्टइंडीज ने 18 ओवर में 2 विकेट पर 171 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications