WI vs IND: तूफानी पारी के बाद बोले संजू सैमसन, भारतीय क्रिकेटर होकर खेलना मुश्किल काम
WI vs IND: संजू सैमसन को पिछले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने का मौका मिला था लेकिन वह स्कोर करने में नाकाम रहे थे। इस बार सैमसन के बल्ले से रन देखने को मिले। संजू सैमसन ने तीसरे वनडे मैच में तूफानी फिफ्टी जड़ी। उन्होंने इस मौके का पूरा लाभ उठाया।
सैमसन को टीम में जगह हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा है। अपनी फिफ्टी के बाद सैमसन ने कहा कि भारतीय टीम का खिलाड़ी होने के कारण आपको अलग-अलग जगह पर बैटिंग करने में मुश्किल होती है। यह काम चुनौती वाला होता है।

सैमसन ने कहा कि मैंने भारत में घरेलू क्रिकेट 8-9 सालों तक खेला और टीम इंडिया के लिए भी यहाँ-वहां खेलते हुए मैंने अलग-अलग स्थानों पर खेलने की समझ हासिल की। आपके लिए नम्बर नहीं बल्कि ओवर ज्यादा मायने रखते हैं और उस हिसाब से ही आप तैयारी करते हैं। पिछले मैच की पिच थोड़ी चिपचिपी थी लेकिन इस बार विकेट सूखा था। क्रीज पर रहकर देश के लिए खेलना अच्छी बात है। मेरी योजना अलग-अलग खिलाड़ियों के हिसाब से होती है। मैं गेंदबाजों की लेंथ को डोमिनेट करना चाहते थे।
संजू सैमसन ने यह भी कहा कि नई गेंद बल्ले पर अच्छी आ रही थी और पुरानी होने के बाद थोड़ी रुक रही थी और स्पिनरों को इससे मदद मिल रही थी। मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों को क्रेडिट जाता है, जिनकी वजह से टीम ने यह स्कोर हासिल कर लिया।
गौरतलब है कि संजू सैमसन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 51 रन बनाए। सैमसन ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को दबाव में लाने का काम किया। उनके बाद हार्दिक पांड्या ने तेजी से रन बनाए। उन्होंने भी 52 गेंदों का सामना करते हुए 70 रनों की नाबाद पारी खेली। भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 351 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर वेस्टइंडीज की परेशानी बढ़ा दी।












Click it and Unblock the Notifications