WI vs IND: रोहित ने जड़ा सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक, 5 चौके और 3 जोरदार छक्के उड़ाये
WI vs IND: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने धमाका कर दिया। दोनों ही बल्लेबाजी ने तेज बैटिंग की। रोहित शर्मा ने टेस्ट में अपनी सबसे तेज फिफ्टी पूरी कर ली।
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने क्रीज पर आते ही वेस्टइंडीज की धुनाई शुरू कर दी। मेजबान गेंदबाज यह समझने में असमर्थ थे कि इन दोनों को कहां गेंदबाजी की जाए। रोहित शर्मा ज्यादा तेज दिखे और उनके बल्ले से चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिली। रोहित शर्मा 44 गेंदों में 57 पर आउट हो गए। बारिश के कारण लंच का समय घोषित कर दिया गया। टीम इंडिया का स्कोर 1 विकेट पर 98 रन है। जायसवाल 28 गेंदों में 37 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

कुछ ही समय में टीम इंडिया ने अपने 50 रनों का आंकड़ा पर कर लिया। रोहित शर्मा ने 35 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। वह 4 चौके और 3 छक्के जड़ने में सफल रहे। टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा का अब तक का सबसे तेज अर्धशतक है। उनके साथ जायसवाल ने भी धमाका किया। (Photo: BCCI/Twitter)
भारतीय टीम के इन दोनों बल्लेबाजों ने इस तरह बैटिंग की, जैसे टी20 मुकाबला चल रहा हो। हालांकि टी20 सीरीज दौरे के अंत में खेली जाएगी। वेस्टइंडीज दौरे पर रोहित शर्मा की धाकड़ फॉर्म रही है। पहले मैच में शतक जड़ने के बाद दूसरे मैच की दोनों पारियों में उनके बल्ले से फिफ्टी देखने को मिली है। भारत ने 10 ओवरों में 90 रन जोड़ दिए।
इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली पारी में 255 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। टीम इंडिया के लिए मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 5 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा जडेजा और मुकेश कुमार को भी 2-2 विकेट हासिल हुए। अश्विन को एक विकेट मिला।












Click it and Unblock the Notifications