WI vs IND: रोहित ने बनाया टेस्ट चैम्पियनशिप का बड़ा रिकॉर्ड, जायसवाल का धुआंधार अर्धशतक

WI vs IND 2nd Test: त्रिनिदाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले सेशन में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर गदर मचा दिया। दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किये और तेजी से रन बनाये। रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। लंच तक भारत ने बिना विकेट गंवाए 121 रन बनाए। रोहित 63 और जायसवाल 52 रन बनाकर क्रीज पर थे।

वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। हालांकि यह फैसला बिलकुल गलत साबित हो गया और टीम इंडिया के ओपनरों ने पिछले मैच की कहानी दोहरा दी। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने नई गेंद पर रन बटोरे।

west indies vs india

जायसवाल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने तूफानी अंदाज दिखाया और विंडीज गेंदबाजों को दबाव में लाते हुए बैकफुट पर धकेल दिया। दोनों ने मिलकर अर्धशतकीय भागीदारी की और आँखें जमने के बाद और तेज दिखे। रोहित की बैटिंग ज्यादा तगड़ी रही।

रोहित शर्मा ने अपनी फिफ्टी पूरी की और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में 2000 रन भी पूरे किये। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। रोहित शर्मा ने 53 के औसत के साथ ये रन बनाये हैं। पिछले मुकाबले की तरह इस बार भी रोहित और जायसवाल ने मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की।

जायसवाल ने भी अपने तेवर दिखाए और महज 49 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। लंच तक रोहित शर्मा और जायसवाल खेल गए और वेस्टइंडीज को एक भी विकेट नहीं मिल पाया। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर धमाकेदार बैटिंग की। रोहित और जायसवाल ने भारत से बाहर टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शतकीय भागीदारी करने वाली ओपनिंग जोड़ियों में नाम शामिल करवा लिया। सुनील गावस्कर और चेतन चौहान ने इंग्लैंड के खिलाफ 1979 में 2 शतकीय साझेदारियां की थी। सहवाग और आकाश चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और सहवाग-जाफर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 शतकीय भागीदारियां की थी। अब रोहित और जायसवाल के बीच भी 2 शतकीय भागीदारियां की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+