WI vs IND: पिता के साथ टैक्सी चलाने वाले ने किया भारत ने लिए टेस्ट डेब्यू, जानें इस खिलाड़ी की पूरी कहानी

WI vs IND, Mukesh Kumar debut: वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिनिदाद में दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम जीत करना चाहेगी। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के समय एक बदलाव की बात कही। पिछले मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली प्लेइंग इलेवन से एक खिलाड़ी बाहर किया गया है।

मुकेश कुमार को भारतीय टीम की कैप दी गई और उनका डेब्यू कराया गया है। शार्दुल ठाकुर की जगह मुकेश कुमार को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। उनका यह पहला टेस्ट मुकाबला है। पिछले मैच में भी टीम इंडिया के लिए दो खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिला था।

mukesh kumar

रोहित शर्मा ने बताया कि शार्दुल ठाकुर को हल्की चोट है, इस वजह से मुकेश कुमार टीम में डेब्यू कर रहे हैं। भारतीय कप्तान ने कहा कि घरेलू क्रिकेट में मुकेश कुमार का प्रदर्शन अच्छा रहा है, उन्होंने कड़ी मेहनत की है। दोनों टीमों के बीच स्पर्धा देखना अच्छा होता है। (Photo: BCCI/Twitter)

गौरतलब है कि बिहार से आने वाले कुमेश कुमार ने अपने पिता को टैक्सी के बिजनेस में हो रहे नुकसान के कारण कोलकाता शिफ्ट होने की योजना बनाई थी। इंडियन एक्सप्रेस से कुछ दिनों पहले मुकेश ने कहा था कि आर्मी में चयन नहीं होने के बाद पिता ने कहा था कि मेरा काम में सहयोग करने के अलावा यहाँ क्रिकेट खेलना। इसके बाद मैं वहां गया।

साल 2014 में बंगाल में तेज गेंदबाजों के लिए खोज की जा रही थी और ट्रायल में उन्होंने प्रभावित किया था। ट्रायल में मुरलीधरन, वकार यूनिस और वीवीएस लक्ष्मण थे। इसके बाद मुकेश कुमार को बंगाल की टीम में शामिल कर लिया गया था। वहां बेहतरीन खेल के दम पर वह भारत ए के लिए खेलने में भी कामयाब रहे।

आईपीएल में मुकेश कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था। उनके अंदर लम्बे स्पेल डालने की क्षमता है। यही कारण है कि रेड बॉल क्रिकेट में उनको चुन लिया गया। टेस्ट क्रिकेट में उनके पास खुद को साबित करने का अच्छा मौका आया है। देखना होगा कि डेब्यू मैच में उनका प्रदर्शन कैसा रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+