WI vs IND: सिराज के पंजे ने वेस्टइंडीज को किया घायल, चौथे दिन मेजबान टीम 1 घंटे में ऑल आउट

WI vs IND: वेस्टइंडीज आयर भारत के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम इंडिया की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन देखने को मिला। तीसरे दिन बारिश से खराब हुए ओवरों को पूरा करने के लिए आधा घंटे जल्दी खेल शुरू हो गया था। टीम इंडिया ने धमाका कर दिया।

आज के दिन में वेस्टइंडीज की टीम एक घंटे में आउट हो गई। इसका क्रेडिट मोहम्मद सिराज को जाता है। सिराज ने तूफानी गेंदबाजी करते हुए कहर बरपाया और वेस्टइंडीज को 255 रनों के मामूली स्कोर पर समेट दिया। भारतीय टीम को 183 रनों की बड़ी बढ़त हासिल हुई।

west indies vs india

कल के स्कोर 229/5 से आगे खेलते हुए वेस्टइंडीज ने एलिक अथान्जे का विकेट गंवाया। वह 37 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनको मुकेश कुमार ने पवेलियन की राह दिखा दी। इसके बाद मोहम्मद सिराज का कहर देखने को मिला और वेस्टइंडीज को लगातार झटके लगे।

वेस्टइंडीज के पांच विकेट महज 26 रन जोड़कर आउट हो गए। सिराज ने 60 रन देते हुए 5 विकेट अपने नाम किये। जडेजा और मुकेश कुमार को 2-2 विकेट हासिल हुए। उनके अलावा अश्विन को भी एक विकेट मिला। वेस्टइंडीज इतना जल्दी आउट हो जाएगी, यह किसी ने नहीं सोचा था।

विंडीज की पारी में कप्तान ब्रैथवेट ने सबसे ज्यादा 75 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अन्य सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। तीसरे दिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रीज पर टिकने में सफल रहे थे लेकिन चौथे दिन एक घंटे भी भारतीय गेंदबाजी को नहीं खेल पाए। गेंद भी नई थी और सिराज ने काम तमाम कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+