WI vs IND: वेस्टइंडीज के कप्तान ने जड़ा शानदार अर्धशतक, विकेट के लिए तरसी भारतीय टीम
WI vs IND: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन चायकाल तक वेस्टइंडीज की टीम ने 3 विकेट पर 174 रनों का स्कोर बनाया। भारतीय टीम से पहली पारी के आधार पर अभी वेस्टइंडीज की टीम 264 रन पीछे है। वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी काफी धीमी रही है।
लंच के बाद भी वेस्टइंडीज का खेल धीमा ही रहा। ब्रैथवेट ने फिफ्टी जड़ी लेकिन उनकी बैटिंग में वह तेजी देखने को नहीं मिली। बारिश के बाद आते ही उन्होंने फिफ्टी जड़ते हुए खुद को साबित कर दिया। दूसरे छोर पर उनके साथ बल्लेबाजी कर रहे जर्मेन ब्लैकवुड उम्मीद से ज्यादा धीमा खेल रहे थे।

ब्रैथवेट ने टिककर बल्लेबाजी की और ऐसा लग रहा था कि वह इस तरह खेलते हुए शतक भी बना लेंगे लेकिन अश्विन ने उनकी इरादों पर पानी फेरते हुए टीम इंडिया को तीसरी सफलता दिला दी। ब्रैथवेट को अश्विन ने बोल्ड करते हुए 75 रनों के निजी स्कोर पर वापस पवेलियन की राह दिखा दी।
पिछले मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले एलिक अथान्जे ने क्रीज पर टिकने के लिए अपना समय लिया और कोई जल्दीबाजी नहीं दिखाई। चायकाल के समय तक वह ब्लैकवुड के साथ मिलकर क्रीज पर बने रहे। ब्लैकवुड 16 और अथान्जे 13 रन बनाकर क्रीज पर खड़े थे। भारतीय टीम विकेट के लिए मेहनत करती थी लेकिन सेशन में एक विकेट गिरा।
वेस्टइंडीज का प्रयास यही है कि ज्यादा से ज्यादा समय तक क्रीज पर रहकर बैटिंग की जाए। इस पारी में उनके पास मौका है। अंतिम पारी में बल्लेबाजी करना उतना आसान कार्य नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications