WI vs IND: बारिश से मैच ड्रॉ होने पर किसे मिलेंगे अंक? जानें 4 पॉइंट्स का क्या होगा
WI vs IND: भारत और वेस्टइंडीज के बीच त्रिनिदाद में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में बारिश का खलल लगातार देखने को मिला है। तीसरे, चौथे और पांचवें दिन के खेल में लगातार बारिश देखने को मिली। तीन दिनों में काफी कम खेल देखने को मिला है। पांचवें दिन पहले सेशन लगभग धुल गया।
भारतीय टीम के लिए यह मैच जीतना जरूरी है क्योंकि इससे टेस्ट रैंकिंग पर असर पड़ने वाला है। इसके अलावा वेस्टइंडीज की टीम ड्रॉ होने पर क्लीन स्वीप से बच जाएगी। दोनों टीमों के अपने-अपने फायदे और नुकसान है लेकिन ड्रॉ की स्थिति में भारत को ज्यादा नुकसान है।

टेस्ट मैच के चार अंक हैं और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की तालिका में अंक जुड़ेंगे, ऐसे में ड्रॉ की स्थिति में दोनों टीमों के पास 2-2 अंक होंगे। भारतीय टीम को नुकसान होगा क्योंकि बारिश के कारण खेल में रुकावट आई है। टीम इंडिया का प्रदर्शन पिछले मैच की तरह इस बार भी बेहतरीन रहा है। हालांकि पहले सेशन में तेज बारिश काफी समय के बाद रुकी लेकिन इसकी गारंटी नहीं है कि अब फिर से बरसात नहीं होगी।
वेस्टइंडीज टीम को भारत से कुल 365 रनों का लक्ष्य मिला है। चौथे दिन के खेल में विंडीज ने 2 विकेट पर 76 रनों का स्कोर बनाया। जीत के लिए 289 रन और चाहिए। वेस्टइंडीज के ओपनर तेजनारायण चन्द्रपॉल 24 और जर्मेन ब्लैकवुड 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं। जितनी देर खेल रुकेगा, भारत को नुकसान होगा।
भारतीय टीम इस सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। क्लीन स्वीप करने का अच्छा मौका आया लेकिन बारिश ने मामला खराब कर दिया। फ़िलहाल दो सेशन से ज्यादा का खेल बचा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications